{"_id":"662581d2b93fe9abe405fee7","slug":"pickup-hits-scorpio-driver-he-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-123901-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप ने स्काॅर्पियो चालक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप ने स्काॅर्पियो चालक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
- स्काॅर्पियो चालक के पान खाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। देवरिया मार्ग के महदहां चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने एक स्कॉर्पियो चालक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गई। घायल स्काॅर्पियो चालक को पुलिस व स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के डोलछपरा गांव निवासी सलीम सिद्दीकी उर्फ टीपू (22) पुत्र मजरूद्दीन एक व्यक्ति का स्काॅर्पियो चालक थे। वह रविवार को कार लेकर महदहा चौराहे पर गैस भरवाने गए थे। स्काॅर्पियो को महदहा चौराहा पर एक मेकेनिक के यहां खड़ी कर चौराहे पर पान खाने के लिए सड़क के लिए दूसरे पटरी पर चले गए। वह पान खाकर लौट रहे थे। इसी बीच देवरिया के तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने सड़क पार करते समय सलीम को टक्कर मार दी। हादसे से घबराकर पिकअप चालक भागने लगा। वह कुछ ही दूरी पर गया था कि सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को टक्कर मारते हुए कुछ दूर जाकर पलट गई।
आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घायल सलीम को लेकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।