{"_id":"69a4866f693856a09302c430","slug":"pichkari-with-mask-and-mace-is-liked-by-children-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-176112-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बच्चों को भा रही मुखौटा और गदा वाली पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बच्चों को भा रही मुखौटा और गदा वाली पिचकारी
Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर अपने बच्चों के लिए पिचकारी पसंद करती महिला, फोटो संवाद
देवरिया। होली पर्व को लेकर नगर-क्षेत्र में बाजारों की रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगे गुलाल, अबीर, पिचकारी और आकर्षक मुखौटे सजे हुए हैं। फिलहाल बच्चों को हनुमान जी की गदा रूपी पिचकारी और शेर का मुखौटा खूब भा रहा है। त्योहार के करीब आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं।
शहर के मोतीलाल रोड में दुकानदार नेबूलाल ने बताया कि इस साल पिचकारी कुछ अलग ही रंग रूप में मिल रही है। बच्चों को यह खूब भा रही है। हथौड़ा वाली पिचकारी 150 रुपये, मछली के आकार की पिचकारी 300 रुपये, गदा के रूप वाली पिचकारी 200 रुपये, तलवार वाली पिचकारी 150 रुपये, बैग वाली पिचकारी 400 से 700 रुपये में बिक रही है। वहीं चाभी वाली पिचकारी 150 रुपये, छाता के आकार वाली पिचकारी 150 रुपये की बिक रही है। टोपी में राजस्थानी टोपी की इस बार खूब मांग है। यह 60 रुपये की बिक रही है। इसकी खूब मांग है। बच्चे पिचकारी और मुखौटा पर रीझ रहे हैं। वहीं बड़ों को टोपी और अन्य चीजें पसंद आ रही हैं।
बरहज संवाद के अनुसार बरहज नगर के अलावा भलुअनी, गड़ेर, मगहरा, पैना, सोनाड़ी, करूअना, कपरवार, बरांव, देवपार आदि जगहों पर त्योहार को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। चौराहों की पटरियों पर ठेलों और दुकानों पर अबीर-गुलाल, रंग, पिचकारियों से बाजार पटा हुआ है। होली त्योहार में दो दिन शेष रह जाने के कारण रविवार को बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई थी। वहीं लोग खरीदारी में मशगूल रहे। खरीदारी के लिए अभिभावकों के साथ निकले बच्चे अपनी पसंद की पिचकारी और मुखौटे खरीदने के लिए जोर देते देखे गये। दुकानदारों का कहना है कि रासायनिक रंगों के प्रभाव को देखते हुए इस बार हर्बल और प्राकृतिक अबीर-गुलाल की खपत हो रही है।
विज्ञापन
इंसेट में-
सुरक्षा-इंतजाम को लेकर मांगी गई है अतिरिक्त फोर्स
बरहज। होली त्योहार को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। सुरक्षा इंतजाम को लेकर इस बार पुलिस ने काफी इंतजाम किया है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त एसआई, महिला-पुरुष आरक्षी की मांग की गई है।