{"_id":"6ad921f7afc72937a80fb5f3","slug":"photos-of-nominated-council-members-missing-from-hoardings-sparks-controversy-at-nagar-panchayat-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-194875-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: होर्डिंग से मनोनीत सभासदों की फोटो गायब, नगर पंचायत में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: होर्डिंग से मनोनीत सभासदों की फोटो गायब, नगर पंचायत में विवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र पर नगरवासियों को शुभकामना देने के लिए नगर पंचायत की ओर से लगाए गए होर्डिंग और बैनर में मनोनीत सभासदों के नाम और फोटो नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर मनोनीत सभासदों ने नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसे प्रेस की गलती बताते हुए कहा कि अब फोटो लगवा दी गई है।
राज्यपाल की ओर से नामित सभासद तेज प्रताप गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शासन ने रुद्रपुर नगर पंचायत में दिलीप जायसवाल, मथुरा पांडेय और उन्हें सभासद नामित किया है। इसके बावजूद नगर पंचायत की ओर से सरकारी धन से लगाए गए दर्जनों होर्डिंग और बैनर में तीनों मनोनीत सभासदों के नाम और फोटो नहीं लगाए गए।
तेज प्रताप गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से अपने पति छट्ठे लाल निगम की बड़ी तस्वीर लगवाई गई है। वहीं, निर्वाचित महिला सभासदों के स्थान पर उनके पतियों के नाम और फोटो लगाए गए हैं। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भेदभाव बताते हुए होर्डिंग और बैनर पर सरकारी धन खर्च किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और कथित भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से की जाएगी। साथ ही पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।
गलती से सभासदों की फोटो छूट गई थी। अब फोटो लगवा दी गई है।
- सुधा निगम, अध्यक्ष, नगर पंचायत, रुद्रपुर