फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   person jumped into river died

राप्ती नदी में अधेड़ ने लगाई छलांग, डूबने से मौत

Mon, 06 Jul 2020 10:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
person jumped into river died
मदनपुर के गोला निवासी और मृतक मोतीचंद का फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
राप्ती नदी में अधेड़ ने लगाई छलांग, डूबने से मौत
विज्ञापन

आइसक्रीम बेचकर करता था परिवार का भरण-पोषण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/मदनपुर। गोला गांव निवासी मोतीचंद मद्धेशिया (55) पुत्र रामगुलाम ने सेमरा पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह आइसक्रीम बेचकर परिवार का खर्च चलाता था। मौत की वजह परिवार वाले डिप्रेशन बता रहे हैं।

मदनपुर के गोला मोहल्ला निवासी मोतीचंद सोमवार को सेमरा पुुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबते देेखकर आसपास के लोग जुट गए। नाव आदि के जरिए मोतीचंद को जब तक लोग बाहर निकालते, उसकी मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार कोरोना संकट में धंधा चौपट होने और बीते अप्रैल माह में तय बेटी की शादी की तिथि टल जाने से वह अवसाद में था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी शीला देवी, पुत्र चंदन, पुत्रियां संजू, अंजू, ज्योति और प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्याम लाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed