{"_id":"64c9583a5f960877c60fb8b7","slug":"peoples-anger-rises-due-to-power-cut-demonstration-at-power-sub-station-executive-engineers-office-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2890-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली कटौती से चढ़ा लोगों का पारा, बिजली उपकेंद्र-अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली कटौती से चढ़ा लोगों का पारा, बिजली उपकेंद्र-अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन
Wed, 02 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना देते
देवरिया। शहर हो या कस्बा, बेतहाशा कटौती और गर्मी से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लार में पूर्व सभासद ने धरना देकर कटौती रोकने की मांग की। वहीं, गौरी बाजार में लोगों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सोमवार रात से मंगलवार की सुबह तक शहर में चार जगहों पर केबल धू-धूकर जल उठे। केबल से घंटों तक आग की लपटें और धुआं निकलता रहा। जल रहे प्लास्टिक की आग टपकने के कारण राहगीर बाल-बाल बचे। वहीं फाल्ट होने के कारण शहर के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई।
सोमवार की रात 10 बजे स्टेशन रोड स्थित पुलिस चौकी पास लगे खंभे पर तार जलता हुआ देखा गया। करीब आधे घंटे तार जलने के बाद मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इसी तरह रात दो बजे चकियवा ढाला के पास पोल पर तार जल रहे थे। मंगलमपुरम मोहल्ला निवासी गोविंद यादव ने बताया कि हर दो से तीन दिन पर तार जलने की घटना सामने आती है। कुछ देर तार जलने के बाद बिजली चली जाती है। सोमवार की सुबह करीब छह बजे दोनोपुर में फ्यूचर एकेडमी के पास लगे पोल पर केबल जलने लगा। डेढ़ घंटे तक सड़क पर आग टपकती रही। आठ बजते ही मोहल्ले की बिजली चली गई। स्थानीय निवासी गोरख चौरसिया ने बताया कि यहां एक माह से केबल जल रहा है। लाइनमैन बनाकर जाते हैं अगले दिन से फिर वही समस्या शुरू हो जाती है।
-- -- -- -
जल्द नहीं सुधरी, व्यवस्था तो करेंगी भूख हड़ताल
सलेमपुर। लार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आपूर्ति के अभाव में लोग हर रोज परेशान हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी निगम द्वारा समस्या के निदान की कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रही है। इस बात से नाराज बौली वार्ड की पूर्व सभासद रीमा बंटी सिंह मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ लार उपकेंद्र के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गईं। यह देख नगर के अन्य लोग भी उनके समर्थन में बैठ बिजली व्यवस्था को त्वरित ठीक करने की मांग करने लगे। लार नगर में अघोषित बिजली कटौती, रोस्टर के बीच में ही कटौती कर फाल्ट को ठीक करना, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को 72 घंटे के अंदर नहीं बदलने, एक ही ट्रांसफॉर्मर से नगर के बाजार वार्ड व सराफा गली, को महज 12 घंटे बिजली दिए जाने, तैंतीस हजार के हाइटेंशन जर्जर हुए तार को जल्द बदलने के संबंध में रीमा सिंह ने अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर पत्रक सौंपा था। लेकिन स्थिति जस की तस ही बनी रही। इस बात से नाराज बौली वार्ड की पूर्व सभासद रीमा बंटी सिंह उपभोक्ताओं के साथ उपकेंद्र पहुंच धरने पर बैठ गईं। समर्थन दे रहे उपभोक्ता व मौजूद अन्य लोग निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द खामियों को दूर करने की मांग करने लगे। रीमा सिंह ने कहा कि अघोषित कटौती और ध्वस्त हुई लार की बिजली व्यवस्था नगरवासियों पर कहर बरपा रही है, लेकिन निगम के अधिकारियों के कानों तक जू भी नहीं रेंग रहा है। अगर बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो जल्द ही भूख हड़ताल करूंगी। वहीं धरना को समर्थन देने पहुंचे यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता, नसीम लारी, धनंजय कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि पप्पू लारी, पूर्व सभासद केडी सिंह, सभासद मजहर लारी सहित कई लोगों ने संबोधित कर अघोषित कटौती से निजात दिलाने की मांग की। उधर इसी बीच धरना पर बैठी रीमा बंटी सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसकी सूचना पर सीएचसी लार से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक वह उपभोक्ताओं के साथ धरनास्थल पर जमी रहीं। इस दौरान नगर सहित इलाके के उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अधिशासी अभियंता कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर जताया रोष
देवरिया। ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर असनहर गांव के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए रोष जताया। फौरी तौर पर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर अड़े रहे।
पूर्व विधायक प्रमोद सिंह के छोटे भाई अनंत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम असनहर के कुछ लोग रामपुर चौराहा स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। पांच दिन पूर्व खराब हुए ट्रांसफार्मर के न बदलने को लेकर रोष जताया। इस बीच ग्रामीण उग्र हो गए। नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि गौरी बाजार के विद्युत कर्मी निरंकुश हो गए हैं। उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में परेशान हैं। पूरा क्षेत्र लो वोल्टेज की समस्या झेल रहा है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई सुधि नहीं लेता। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस संबंध में अवर अभियंता धीरेंद्र चौरसिया ने बताया कि असनहर गांव के कुछ लोग आये थे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -
हाईटेंशन तार पर गिरी टहनी, आठ घंटे तक ठप रही लार उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति
सलेमपुर। सलेमपुर से लार उपकेंद्र को आने वाले तैंतीस हजार के हाईटेंशन तार पर मंगलवार की तड़के तीन बजे पेड़ की टहनी गिर गई। इससे करीब आठ घंटे तक तीन लाख से अधिक आबादी की बत्ती गुल रही। मौके पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने इसे हटा कर फाल्ट ठीक किया। इसके बाद करीब बारह बजे आपूर्ति बहाल हुई। सोमवार को अघोषित बिजली कटौती के बीच उपभोक्ताओं को देर रात आपूर्ति मिली। इसी बीच मंगलवार को तड़के तीन बजे सलेमपुर से लार उपकेंद्र को आने वाले हाईटेंशन तार पर सहला गांव के पास पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। इसके बाद उपकेंद्र से जुड़े लार नगर सहित रामनगर, रावतपार, बरडीहा, मटियारा जगदीश, ठाकुर गौरी, बलुआं, रोपन छपरा, रतनपुरा, परासी, दोगारी, पटनेजी, बिरनी, पिंडी, खरवनियां, भुडुसरी, गाहोडिला, धवरिया सहित सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं दिन चढ़ने के साथ इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। इसके पहले लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। शिकायत के बाद पहुंचे निगम के कर्मियों ने पेट्रोलिंग करना शुरू किया। इसी बीच सहला गांव के समीप तार पर पेड़ की टहनी गिरी हुई मिली। इसे हटा तार को ठीक किया। दोपहर बारह बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। जेई राजकुमार ने बताया कि तार पर टहनी गिर गई थी। इससे बिजली बाधित थी। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
घुसवां गांव का ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, लोग परेशान
देवरिया। बरियारपुर क्षेत्र के घुसवां चौराहा का ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। जिसके चलते भीषण गर्मी में ग्रामीण व दुकानदार परेशान हैं। ओवरलोड की समस्या के चलते बहुत जल्द ट्रांसफार्मर जल रहा है। ऐसे में लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। समस्या समाधान को ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।
धुसवा चौराहे पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। सोमवार शाम चौराहे पर चारों तरफ ठेला व भूमि पर सब्जी आदि की दुकानें सजी हुई थीं और ग्रामीण खरीदारी कर रहे थे। तभी ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया और उसमें का तेल पास के दुकानों व लोगों पर गिर गया। इससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। बरियारपुर जेई मिथिलेश कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षमता का 80 प्रतिशत कनेक्शन दिया जाता है, लेकिन क्षमता से अधिक चोरी छिपे लोग बिजली का उपयोग कर रहे हैं। जिसके कारण लो वोल्टेज व ट्रांसफार्मर बार बार जल रहा है। इसकी जांच कर चोरी की बिजली जलाने वालों पर केस दर्ज कराया जाएगा।