फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People upset by rampant cuts rioted at electricity sub-center

Deoria News: बेतहाशा कटौती से परेशान लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर किया हंगामा

Sat, 11 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
People upset by rampant cuts rioted at electricity sub-center
रामपुर बुजुर्ग। लगातार कई दिनों से हो रही बिजली कटौती से त्रस्त लोगों ने बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बनकटिया दूबे स्थित उपकेंद्र पर पहुंच कर हंगामा किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हल्की बारिश होने पर कर्मचारी बिजली आपूर्ति बंद कर देते हैं। मौजूद लोगों ने उपकेंद्र पर तैनात कर्मियों को भी खरी-खोटी सुनाई और शीघ्र आपूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर धरना देने लगे। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। कुछ देर बाद सभी लोग लौट गए।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। रात करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तरकुलवा संवाद के अनुसारउपकेंद्र तरकुलवा के पथरदेवा फीडर अंतर्गत हरपुर निजाम गांव में हाईटेंशन तार पर शुक्रवार को पेड़ टूटकर गिर गया। इससे दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। तार-खंभे टूटने से 55 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र तरकुलवा में लगे पथरदेवा फीडर से कंचनपुर, बसंतपुर धूसी, सिरसिया गोठा, हरपुर निजाम, सकतुआ, सकतुई, फरेंदहा, वृक्षापट्टी, धर्म चौरा, मछैला, भेलीपट्टी, गोपालपुर, खुटहा, पकड़ी छापर, पटखौली समेत करीब 55 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है।

शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे हरपुर निजाम मंदिर के पास हाईटेंशन तार पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। इससे समूचे फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed