फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People struck by the sharp bang

तेज धमाके से सहमे लोग

Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार, बैतालपुर सहित कई थानाक्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर
विज्ञापन
तेज धमाके की आवाज सुनी गई। आवाज सुनते ही लोग घबराकर मकान, दुकान छोड़कर बाहर निकल गए। वहीं लोगों द्वारा धमाके की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम किसी भी प्रकार के विस्फोट और जानमाल की हानि से इंकार किया है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे गौरीबाजार इलाके में अचानक तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर घर में बैठे लोग सहम गए। इसके बाद लोग मकान और दुकान से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका चौरीचौरा के मझना नाले से लेकर, गौरीबाजार, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, कोतवाली, तरकुलवा सहित कई थाना क्षेत्रों तक सुनाई दी।अनहोनी की आशंका के बाद लोग धमके के बारे में तरह तरह की चर्चा शुरू कर दी। समाचार पत्रों में लोगों के फोन आने लगे।

गौरीबाजार से रामआशीष साहनी, बैतालपुर से सुल्ताना परवीन, भरत मणि, राशिद आदि ने बताया धमाके की आवाज के बाद वे लोग घर से बाहर निकल आए। बैतालपुर डिपो में अनहोनी या अभ्यास की बात से अधिकारियों ने इंकार किया है।। गांव से लेकर शहर तक लोगों के फोन बजने लगे।

धीरे-धीरे ट्रांसफार्मर फटने, डायर फटने और उल्का पिंड गिरने की चर्चा शुरू हो गई। वहीं एलआईयू, अन्य खुफिया विभाग और पुलिस ने जांच शुरू की। काफी देर तक पड़ताल के बाद भी धमाके की जगह और वजह साफ नहीं हो पाई।

इस बीच एसपी प्रभाकर चौधरी शाम पांच बजे के करीब गौरीबाजार पहुंचे और उन्होेंने रामपुर चौराहे, बैतालपुर में कई लोगों से धमाके के संबंध में बातचीत की।इस दौरान लोगों ने एसपी को तेज धमाके की बात बताई। बाद में एसपी के आश्वासन पर लोगों के मन से डर खत्म हुआ।

वहीं एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गौरीबाजार के आस पास तेज आवाज सुनाई दी है। पूछताछ में भी कई लोगों ने इसकी पुष्टि की है। एलआईयू, पुलिस से रिपोर्ट ली गई है। जमीन पर कहीं भी विस्फोट की जानकारी नहीं है। किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान मत दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed