फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people enjoyed holi

पूरे दिन होली के जश्न से सराबोर रहे शहरवासी

Sat, 03 Mar 2018 11:06 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 03 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
people enjoyed holi
देवरिया में होली में झूमते लोग। - फोटो : amar ujala
देवरिया। 
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली पर शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल रहा। फाग गीतों के बीच छोटों से लेकर बड़ों ने सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर रंगों और गुलाल-अबीर से एक दूसरे को सराबोर कर दिया। लोगों ने घर आए लोगों की खूब आवभगत की और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। बाइक पर सवार युवाओं ने घूम-घूमकर पर्व का आनंद लिया।

शहरवासियों पर होली का रंग खूब चढ़ा। सुबह में सिंधी मिल स्थित राधाकृष्ण मंदिर, मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, देवहरी मंदिर सहित अन्य जगहों पर श्रद्धालुजनों ने अबीर चढ़ाया। इसके बाद शुरू हुई पारंपरिक तरीके से होली की मस्ती। गली-मोहल्ले से लेकर न्यू कॉलोनी, भुजौली कालोनी गरुणपार, तिलक रोड, उमानगर सहित पूरे शहर में कार और मोटर साइकिलों पर टोलियां बनाकर ढोल की थाप पर युवाओं ने डांस करते हुए खूब होली खेली। क्या युवक-क्या युवतियां, बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी कई रंगों में रंगे नजर आए। सुबह से लेकर शाम तक होली की मस्ती का आनंद सभी ने लिया। सभी ने भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के गीतों की धुनों के साथ एक-दूसरे पर रंग डाला। युवकों ने डांस करते हुए होली के रंग को और रंगीन बना दिया। शहर व मुहल्लों की सड़कों पर भी लाल, पीला, नीला, गुुलाबी, हरा रंग खूब बिखरा रहा। डीएम व एसपी की गाड़ियां शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर माहौल न बिगड़े, इसका जायजा लेती रहीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed