फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People are getting sick due to food and drink disturbances in the intense heat.

Deoria News: तेज गर्मी में खान-पान में गड़बड़ी से बीमार हो रहे लोग

Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
People are getting sick due to food and drink disturbances in the intense heat.
देवरिया। जनपद में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन

पारा बढ़ने के साथ ही लोग अब मौसमी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। अस्पतालों के ओपीडी में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिसका मुख्य कारण खान-पान में बरती जा रही लापरवाही और खराब भोजन का सेवन है।
बढ़ती नमी और उमस की वजह से बैक्टीरिया तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। इस मौसम में बना हुआ भोजन 3 से 4 घंटे के भीतर ही दूषित होने लगता है।
घरों में रखा खाना, विशेषकर दाल और हरी सब्जियां जल्द खराब हो रही हैं। कई लोग अनजाने में बासी खाने का सेवन कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर फूड पॉइजनिंग का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों शादियों और मांगलिक कार्यक्रमों की धूम है। देर रात तक चलने वाली पार्टियों में परोसा जा रहा अत्यधिक मसालेदार और तैलीय भोजन लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। शादियों में लंबे समय तक खुले में रखे कटे हुए फल और सलाद संक्रमण फैला रहे हैं। रात 11-12 बजे के बाद गरिष्ठ भोजन करने से पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है, जिससे उल्टी-दस्त और एसिडिटी की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed