फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pending matters of upbhokta forum will be solved soon

उपभोक्ता फोरम में लंबित मुकदमे जल्द निपटाए जाएंगे

Sat, 30 Jul 2022 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
pending matters of upbhokta forum will be solved soon
उपभोक्ता फोरम में लंबित मुकदमे जल्द निपटाए जाएंगे
विज्ञापन

फोरम के अध्यक्ष एवं सदस्यों की ओर से तैयार कराई जा रही सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उपभोक्ता फोरम में लंबित मुकदमे को शीघ्र निपटाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए सदस्यों एवं अध्यक्ष की ओर से मुकदमों की सूची तैयार की जा रही है।
शुक्रवार को जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष भरत सिंह एवं सदस्य वेदप्रकाश त्रिपाठी व रेखा पाठक ने बताया कि जनपद में वर्ष 1990 से फोरम में मामलों के निपटारे का कार्य आरंभ हुआ। अब तक 19,442 मुकदमे दाखिल हुए थे। इसमें 14,527 मुकदमों का निस्तारण कर दिया गया है। शेष 4915 वाद लंबित हैं। इसमें सबसे अधिक बिजली से संबंधित हैं।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक, निजी निवेशकों के मामले हैं। इसकी सूची बनाकर इसके निस्तारण के लिए सभी पक्षों की सुनवाई के लिए प्रयास किया जा रहा है। ताकि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का अधिक से अधिक लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके। इसके प्रति लोग और जागरूक हों। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में ऑनलाइन खरीदारी अधिक हो रही है। ऐसे में धोखाधड़ी की आशंका अधिक हो गई है। इसके प्रति भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। भारतीय संविधान में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 में लाया गया। ताकि उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा की जा सके और उन्हें न्याय दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed