{"_id":"60ca3f4a8ebc3e753537f60c","slug":"pay-homage-to-martyrs-of-galvan-ghanti-deoria-news-gkp3983576199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलवान घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलवान घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
गलवान घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। इसमें पिछले साल जून माह में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि 15-16 जून वर्ष 2020 की वह भयानक रात जब हमारे 80 जवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में शहीद हो गए थे। यह घाटी लद्दाख और अक्साई चीन के बीच चीन-भारत बार्डर के पास है। सीमा की सुरक्षा में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारतीय सैनिक इस देश की आन बान व शान हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में अरविंद साहनी, काजी मो.आमिर, सुरेंद्र राव, राधेश्याम पाठक, जटाशंकर सिंह, आनंद राय, शिवकुमार मणि, अनिल कुमार सिंह, बालमुकुंद सिंह, रामशृंगार यादव, तरुण मणि, सत्यनारायन यादव, रजनीकांत पांडेय, श्यामनारायन तिवारी, अवधेश सिंह आदि शामिल रहे।