{"_id":"6a8c9a3a9fe5e03f760ddc98","slug":"patients-distressed-by-sultry-heat-at-the-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1009-190033-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में उमस भरी गर्मी में बेहाल हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में उमस भरी गर्मी में बेहाल हुए मरीज
Tue, 25 Aug 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के औषधि वितरण काउंटर पर दवा के लिए खड़े मरीज
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। सुबह अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी तक लंबी कतार लग गई। उमस भरी गर्मी के बीच कतार में खड़े मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
औषधि वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ रही। एचएमआईएस पोर्टल पर दर्ज मरीजों की संख्या के अनुसार देवरिया मेडिकल कॉलेज ओपीडी में प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर गाजीपुर और दूसरे नंबर पर जौनपुर मेडिकल काॅलेज है।
सोमवार को मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में 2532 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया। 532 पुराने मरीजों ने डॉक्टर से इलाज कराया। पंजीकरण काउंटर पर सुबह से लगी मरीजों की भीड़ दोपहर एक बजे तक जारी रही।
विज्ञापन
मेडिसीन, ईएनटी, सर्जरी, यूरोलॉजी, हड्डी रोग समेत सभी विभागों की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ की वजह से मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचने में आधे से एक घंटे लग गए। इस दाैरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।