{"_id":"64e4f767586c4ccfa00636fe","slug":"passengers-upset-due-to-waterlogging-warning-of-picketing-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-4843-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जलभराव से राहगीर परेशान, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जलभराव से राहगीर परेशान, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव से राहगीरों को परेशानी हो रही है। जलनिकासी के लिए नाली न होने से सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है, जिससे सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। वहीं हल्की बारिश होने पर मुख्य सड़क का नजारा तालाब जैसा हो जाता है।
बंजरिया बाजार की मुख्य सड़क देवरिया और कुशीनगर जनपदों को ग्रामीण इलाकों से जोड़ती है। इसकी दशा बेहद खराब है। इससे बंजरिया, शेखपुरा, पोखरभिंडा, बाबूपट्टी, बरईपट्टी, पगरा, सकतुआ, खैराट, कौलाचक आदि गांवों के अलावा कुशीनगर जनपद के सोनबरसा, जौरा बाजार, रहसू, कनौरा, लक्ष्मीपुर, धौरहरा आदि गांवों के बड़ी संख्या में राहगीरों का इस रास्ते से आना-जाना होता है। बंजरिया के ग्राम प्रधान अबूसलाम ने बताया कि कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया है। बंजरिया गांव शंकर सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को सड़क के गड्ढे नही दिखाई देते हैं, वे केवल चुनाव के समय लोगों की सुधि लेते हैं। पूर्व प्रधान मैनेजर खां, विवेक सिंह पटेल, सद्दाम हुसैन, मैनेजर पाण्डेय, ध्रुवदेव सिंह, अच्छेलाल भारती, अशोक कुमार, महबूब खां, जमशेद खां, मंजर हुसैन, रफीक खां, नन्हें गुप्ता आदि ने यथाशीघ्र पानी निकास की व्यवस्था व सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।