{"_id":"6ac2a731c02e2c01930240dd","slug":"paddy-cultivation-on-pond-land-confirmed-encroachment-to-be-removed-soon-deoria-news-c-208-1-deo1016-193476-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पोखरे की जमीन पर धान की फसल बोने की पुष्टि, जल्द हटेगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पोखरे की जमीन पर धान की फसल बोने की पुष्टि, जल्द हटेगा कब्जा
Mon, 05 Oct 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
जस्व विभाग की टीम पोखरे की भूमि की पैमाइस करती हुई
लार। रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के बाद परिजन की शिकायत पर रविवार को राजस्व विभाग की नौ सदस्यीय टीम ने भीखम छपरा गांव में आरोपी संजय तिवारी के घर के सामने करीब पांच घंटे तक सरकारी भूमि की पैमाइश की।
जांच में पोखरे की की भूमि में करीब 0.0810 हेक्टेयर पर धान की फसल बोए जाने की पुष्टि हुई। टीम ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। एसडीएम ने नियमानुसार फसल हटाने की बात कही है।
एसडीएम क्षितिज द्विवेदी के निर्देश पर पहुंची टीम ने सतोतर और रक्सा गांव के पास सरकारी भूमि की सीमाओं की भी पैमाइश की। राजस्व कर्मियों ने बंजर, खाद गड्ढा, पोखरी और नवीन परती समेत विभिन्न गाटों की भूमि की स्थिति दर्ज कर फील्ड बुक तैयार की। पैमाइश के दौरान वशिष्ठ नारायण तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व कर्मियों से कहा कि उन्हें पोखरे की भूमि पर धान बोए जाने की जानकारी नहीं है। यदि फसल सरकारी भूमि पर है तो वह भूमि छोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
पैमाइश के दौरान एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात रही। शाम करीब चार बजे टीम ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि पर बोई गई फसल को नियमानुसार हटाया जाएगा।