फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father killed daughter owner killing in deoria

गर्भवती किशोरी मौत मामला: पत्नी को चादर चढ़ाने भेजा दरगाह, पिता ने झूठी शान के लिए बेटी को उतारा मौत के घाट

Thu, 06 Apr 2023 05:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2023 05:40 PM IST
सार

हुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी तीन से लापता थी। दो अप्रैल को उसका शव छोटी गंडक नदी में उतराता मिला था। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब पुलिस को पता चला कि किशोरी गर्भवती है और उसकी मौत गला घुटने से हुई है तो शक परिजनों और प्रेमी पर गहरा गया।

विज्ञापन
father killed daughter owner killing in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

देवरिया जिले में किशोरी की हत्या के मामले में पिता ने पुलिस के समक्ष जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को चादर चढ़ाने के लिए दरगाह भेजकर झूठी शान के लिए बेटी की उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए बालू के बोरे से बांधकर नदी में फेंक दिया था। बोरे में बालू पहले से ही भर कर रखा था। घर वालों को बेटी के लापता होने की कहानी बता दी। पुलिस ने केस में पिता को नामजद किया है। प्रेमी को क्लीनचिट दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी तीन से लापता थी। दो अप्रैल को उसका शव छोटी गंडक नदी में उतराता मिला था। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब पुलिस को पता चला कि किशोरी गर्भवती है और उसकी मौत गला घुटने से हुई है तो शक परिजनों और प्रेमी पर गहरा गया। अगले दिन तीन अप्रैल को किशोरी की मां, पिता, चाचा, चाची और प्रेमी सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गर्भवती किशोरी के पिता, चाचा व प्रेमी हिरासत में, दो दोस्तों की भी जारी तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम मां सहित अन्य महिलाओं को पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन प्रेमी, पिता और चाचा को हिरासत में रखा। इसके बाद मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की रात और बुधवार को दिनभर पुलिस पिता और प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ करती रही। सूत्रों के अनुसार, पिता पहले मामले में अपनी संलिप्तता से इन्कार करता रहा। देर शाम जब पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और घटना की कहानी अपनी जुबानी बयां कर दी।

पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी के गर्भवती होने की जानकारी उसे थी। इसकी चर्चा गांव में होने लगी थी। जब वह कहीं आता-जाता था तो लोग कानाफूंसी करते थे। तंज कसते थे। इससे वह परेशान हो गया था। बताया कि एक दिन जब शाम को वह अपने मित्रों के साथ खा-पी रहा था तो दावत में मौजूद एक मित्र ने नशे की हालत में खुलेआम बेटी का प्रकरण उठा दिया। यह बात उसे बहुत बुरी लगी।

बताया कि वारदात की रात पत्नी और अन्य घरवाले दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए चले गए। इसी बीच उसके दिमाग में यह बात आई कि बेटी को रास्ते से हटा दिया जाए। इस कारण दुकान जल्दी बंद कर दी। वहीं से बोरा खरीद लिया। घर पहुंचने से पहले नदी के किनारे गया और बोरे में बालू भरकर वहीं पर छिपा दिया।

इसे भी पढ़ें: तीन दिन से लापता गर्भवती किशोरी का नदी में मिला शव, कमर में बंधी थी बालू की बोरी

रात में करीब 10 बजे वह किशोरी को लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित सुनसान जगह पर नदी के किनारे पहुंच गया। मौका पाकर किशोरी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। किशोरी चिल्लाई तो उसके मुंह पर हाथ रख दिया और जोर से गला दबा कर उसकी जान ले ली। मारने के बाद भी बेटी को एक-दो बार हिला-डुलाकर देखा। जब उसे लगा कि बेटी मर गई है तो लाश को बालू के बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया। दूसरे दिन जब मां और परिजन लौटे तो उन्हें झूठी कहानी बता दी कि वह कहीं चली गई है। उसे तलाशने के लिए पत्नी के साथ खुखुंदू सहित अन्य जगहों पर गया।

 

साहब! प्रेमिका अपने मां के फोन से करती थी बात

मामले में हिरासत में लिए गए प्रेमी पर पुलिस को जब शक हुआ तो उससे बुधवार को कड़ाई से पूछताछ की। प्रेमी ने बताया कि किशोरी से गायब होने वाले दिन बात हुई थी। उसके पास मोबाइल नहीं था। वह अपनी मां के मोबाइल से बात करती थी। प्रेमी ने बताया कि उसे भी डर लगता था कि अगर फोन करेंगे तो कोई दूसरा उठा लेगा तो विवाद हो जाएगा। यही वजह है कि वही अक्सर फोन करती थी। बताया कि अगर वह हमारे समुदाय से ताल्लुक रखती तो गांव छोड़कर उसे लेकर बाहर चले जाते।

एएसपी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि फिलहाल तक वारदात को अंजाम देने में किशोरी के पिता का हाथ सामने आया है। उसने ही गला दबाकर हत्या की है। अन्य पहलुओं की जांच चल रही है। शुक्रवार को खुलासा किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed