{"_id":"64a8551a2136d44df702fbf7","slug":"outsourcing-employees-appealed-to-dm-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-752-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
विधायक ने कहा-हर हाल में मिलेगा न्याय
नगर पालिका गौरा-बरहज में बिना कारण बताए कर दिया गया निष्कासित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज के नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी और आउट सोर्सिंग कर्मचारी विनय चौरसिया ने डीएम अखंड प्रताप सिंह और क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पालिका कार्यालय की ओर से बिना कोई कारण बताए नौकरी से बाहर कर दिया गया है। 124 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को निष्कासित किए जाने की बात सामने आ रही है।
विधायक ने प्रकरण की जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों को राजनैतिक द्वेषवश बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिससे नगर पालिका में सरगर्मी बढ़ गई है। विनय चौरसिया ने शिकायती पत्र में कुछ लोगों पर बदसलूकी करते हुए कार्यालय से बाहर कर देने का आरोप भी लगाया है। अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को निष्कासित किया गया है। संस्था द्वारा भेजे गए कर्मचारियों से कार्य लिया जाता है। जिसमें नगरपालिका की कोई भूमिका नहीं है।