फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Outcry for petrol and diesel in Rudrapur

Deoria News: रुद्रपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार

Fri, 01 May 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Outcry for petrol and diesel in Rudrapur
रुद्रपुर। रसोई गैस का दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को रुद्रपुर क्षेत्र के अधिकतर पंप ड्राई होने से पेट्रोल-डीजल के लिए लोग परेशान रहे। यहां सभी कंपनियों के डिपो से सप्लाई कंट्रोल करने की खबर मिल रही है। तीन दिन से इंडेन लगाकर बैठे रिटेल डीलरों को तेल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर क्षेत्र के इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकतर पंप दो दिन से ड्राई चल रहे हैं। उपनगर के नाथबाबा स्थित इंडियन ऑयल के पंप पर तेल खत्म हो गया था। भभौली बाईपास स्थिति भारत पेट्रोलियम का पंप दो दिन से ड्राई है। देवरिया रोड पर चार पंप ड्राई चल रहे है।
विज्ञापन

नगर के वत्स पेट्रोलियम पर भीड़ उमड़ने से तेल लेने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। देर शाम तेल खत्म होने से नगर के लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनपुर, रामलक्षन और पिड़रा रोड पर सभी पेट्रोल पंप ड्राई चल रहे हैं। रिटेल डीलर बता रहे है कि इंडेंट लगाकर गाड़ी का फुल पेमेंट जमा करने के बाद भी समय से तेल नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के पंपों को एक टैंकर तीन से चार दिन के अंतराल पर मिल रहा है। शादी-विवाह के चलते डीजल पेट्रोल की खपत बढ़ जाने से लोग परेशान है।
रुद्रपुर में तेल के लिए परेशान प्रेम तिवारी, ओपी जायसवाल, विजय यादव ने कहा कि ऑयल कंपनियां बढ़े दामों पर मुनाफा कमाने के लिए जमाखोरी कर रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से डिपो से पेट्रोल पंप पर सप्लाई बढ़वाने की मांग की। इस बाबत एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि डिपो में पर्याप्त तेल है।

मदनपुर संवाद के अनुसारए रुद्रपुर-बरहज मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने शुक्रवार को वाहन मालिक परेशान रहे। मदनपुर में इंडियन ऑयल सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर ईंधन की किल्लत रही। डीजल नहीं मिलने से खेती के अलावा शादी वाले घरों में भी लोग परेशान थे। कई घरों में बरात की तैयारी में डीजल-पेट्रोल की किल्लत ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी थी। वहीं पहली बारिश के बाद खेत की जोताई के लिए भी लोग डीजल खोजने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed