फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The sister-in-law had the sister-in-law (brother's wife) murdered by hiring a contract killer.

Deoria News: ननद ने सुपारी देकर कराई थी भाभी की हत्या

Wed, 28 Oct 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The sister-in-law had the sister-in-law (brother's wife) murdered by hiring a contract killer.
मुठभेड़ में घायल रामाशीष।
देवरिया। रुद्रपुर सीएचसी परिसर में गर्भवती गुड़िया की हत्या के मामले में वांछित रामअशीष यादव को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसका साथी नरेश यादव फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, हत्या की सुपारी तीन लाख रुपये में तय हुई थी, जिसमें ढाई लाख रुपये दिए जा चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 27 अक्तूबर की सुबह रुद्रपुर पुलिस अवस्थी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे। ग्राम शिहोरचक के पास उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद एक आरोपी ने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रामअशीष यादव (48) के बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में रामअशीष ने गर्भवती की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी और उसे ढाई लाख रुपये मिल चुके थे। बाकी 50 हजार रुपये लेने जाते समय उसका पुलिस से सामना हो गया। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉफ नर्स के सरकारी आवास में मिला था शव- 25 अक्तूबर को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित स्टॉफ नर्स पूर्णिमा के सरकारी आवास में उसकी भाभी गुड़िया का शव मिला था। मृतका की मां की तहरीर पर पति, ननद, जेठ-जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पति चमनलाल, ननद पूर्णिमा, सास उर्मिला देवी और जेठ अभिमन्यु व सत्य प्रकाश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वहीं, रामअशीष का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फरार आरोपी नरेश यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed