{"_id":"5d2b7a6a8ebc3e6cfd188ae4","slug":"ornament-seller-shot-and-looted-deoria-news-gkp313868092","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को गोली मार गहने, रुपये बाइक लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ को गोली मार गहने, रुपये बाइक लूटे
विज्ञापन
ornament seller shot and looted
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ को गोली मार गहने, रुपये और बाइक लूट ली
- तरकुलवा के बसंतपुर गांव के पास रविवार की शाम हुई वारदात
- गढ़रामपुर की तरफ भागे बाइक सवार बदमाश, तरकुलवा पुलिस जांच में जुटी
- पडरौना जिला अस्पताल में चल रहा है घायल सराफ का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को सरेशाम सराफ को गोली मारकर गहने, रुपये और बाइक लूट लिया। घुटने में गोली लगने से घायल सराफ को पहले सीएचसी कसया ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर हरकत में आई तरकुलवा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए।
मूलरूप से गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थानाक्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी आनंद वर्मा 27 पुत्र लालजी वर्मा अपने मामा कमलेश वर्मा के घर तरकुलवा में रहते हैं। तरकुलवा क्षेत्र के महुआपाटन बाजार में उन्होंने आभूषण की दुकान खोली है। प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम आनंद ने दुकान बंदकर सोने-चांदी के जेवरात, रुपये झोले में भरकर डिकी में रख लिए और तरकुलवा के लिए निकले। पहाड़पुर गांव के पास उन्होंने रूककर चाय पीया। इस दौरान पल्सर सवार बदमाश उनके आगे निकल गए। चाय पीने के बाद आनंद नरायनपुर-गढ़रामपुर मार्ग पर बसंतपुर के पास पहुंचे थे कि सामने से आकर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पहले बाइक की चाभी मांगी। नहीं देने एक बदमाश ने आनंद वर्मा के बाएं पैर के घुटने में गोली मार दी। बदमाश उनकी भी बाइक लेकर गढ़रामपुर की तरफ भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने जख्मी आनंद को कसया सीएचसी पहुंचाया। आनंद के मुताबिक पांच-छह लाख रुपये कीमत के गहने बाइक की डिकी में रखे थे। कुछ नकदी भी थी। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल पडरौना के लिए रेफर कर दिया। नवागत एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जांच-पड़ताल कराई जा रही है।
---
इधर लूट की घटना का पर्दाफाश, उधर हो गई लूट
- इस बार बदमाशों ने तरकुलवा पुलिस को दी है चुनौती
सुनील कुमार सिंह
देवरिया। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में पुलिस ने चार लूट की घटनाओं का पर्दाफाश किया। इसके कुछ ही देर बाद तरकुलवा में सराफ को गोली मारकर बदमाशों ने लूट लिया। कामयाबी पर पुलिस पीठ थपथपा ही रही थी कि तरकुलवा की तरफ घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे दी।
विज्ञापन
जून महीने की शुरुआत में मईल के भागलपुर और लार के मेहरौना के शराब की चार दुकानों में लगभग तीन लाख रुपये की लूट हो गई थी। पुलिस मामले में लुटेरों की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने इस पर्दाफाश पर पुलिसवालों की पीठ थपथपाई। इसके कुछ देर बाद ही पल्सर सवार दो बदमाशों ने तरकुलवा थाने के गढ़रामपुर-नरायनपुर मार्ग पर बसंतपुर गांव के पास सराफ आनंद वर्मा को घुटने में गोली मारकर पांच-छह लाख रुपये के गहने, नकदी और बाइक लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद भी तरकुलवा पुलिस ने चेकिंग नहीं शुरू कराया। इससे बदमाश आसानी से भाग गए। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि तरकुलवा पुलिस, सर्विलांस और विशेष टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है।