फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one teacher suspend

फजीवाड़े में एक और शिक्षक बर्खास्त, पैनकार्ड में की गई थी गड़बड़ी

Fri, 11 Sep 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
one teacher suspend
फर्जीवाड़े में एक और शिक्षक बर्खास्त, पैनकार्ड में की गई थी गड़बड़ी
विज्ञापन

देवरिया। फर्जीवाड़े में जिले के एक और शिक्षक की सेवा से बर्खास्त कर दी गई है। उनके पैनकार्ड नंबर अन्य जिले के रिकार्डों में भी मिला है। सत्यापन प्रक्रिया में इसकी पुष्टि होने के बाद बीएसए ने शुक्रवार को बनकटा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कौशलपुर के प्रधानाध्यापक रामलखन को सेवा से बाहर कर दिया गया। साथ ही विधिक कार्रवाई के लिए बीईओ को निर्देश दिया गया है। जनपद में अब तक फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे कुल 46 शिक्षकों की नौकरी जा चुकी है।
बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मई में शिक्षकों के वेतन का समस्त ब्योरा, ट्राजेक्शन, बेनीफिशियरी फाइल की जांच के बाद प्रदेश के 192, जिसमें देवरिया जिले के सात ऐसे शिक्षकों के प्रकरण सामने आए, जिसमें एक ही नाम, पैन नंबर की दो अलग-अलग इंट्री विभिन्न जनपदों की फाइल में है, लेकिन उनका खाता संख्या भिन्न है। उनके आदेश पर ऐसे सभी शिक्षकों के प्रकरण की जांच की गई। जून में बनकटा के बीईओ से प्राथमिक विद्यालय कौशलपुर के प्रधानाध्यापक रामलखन की नियुक्ति संबंधित समस्त शैक्षिक अभिलेख, प्रशिक्षण एवं अन्य मूल अभिलेखों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अभिलेखों की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

समिति की सुनवाई के दौरान संबंधित अध्यापक उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्हें उनका पक्ष रखने के कई अन्य अवसर भी दिए गए, लेकिन वह स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किए। सत्यापन के दौरान इनके हाईस्कूल, इंटर, विशिष्ट बीटीसी- 2004 प्रशिक्षण योग्यता एवं आधार कार्ड में नाम रामलखन है। इसमें हाईस्कूल व इंटर लखीमपुर खीरी से ग्रहण किया गया है। जबकि स्नातक, बीएड एवं पैनकार्ड में नाम रामलखन यादव अंकित है। समिति के सामने वह कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। बीएसए ने बताया कि महानिदेशक की ओर से भेजी गई सूची में लखीमपुर खीरी में तैनात शिक्षक का नाम रामलखन यादव पाया गया है। ऐसे में संबंधित प्रधानाध्यापक को लखीमपुर खीरी में तैनात शिक्षक के शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर फर्जी एवं कूटरचित ढंग से तैैयार विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए देवरिया में परिषदीय विद्यालय में नौकरी किए जाने की पुष्टि होती है। इन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त करते हुए वहां के बीईओ को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed