{"_id":"64e4f8f7ec435fbc860df6ec","slug":"one-lakh-stolen-from-two-different-places-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-4863-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो अलग-अलग स्थानों से एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो अलग-अलग स्थानों से एक लाख की चोरी
Tue, 22 Aug 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों के दो घरों में सोमवार की रात्रि चोर पांच हजार नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
पहली घटना भेड़ापाकड़ गांव में हुई है। गांव के बाहर भेड़ापाकड़ चौराहे के पास उर्मिला देवी अपनी दो बेटियों के साथ मकान बनवा कर रहती हैं। उनके पति दीना ठाकुर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सोमवार की रात मां और बेटियां दोनों घर के अंदर सो रहीं थीं। इसी बीच घर के पीछे से नकब काटकर चोर अंदर घुस गए। जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो सो रही उर्मिला देवी के कान की बाली को निकालने लगे। इसी बीच वह जग गईं, लेकिन चोर कान की बाली खींचकर फरार हो गए। दूसरी घटना मठ दामोदरा गांव की है। जहां सोमवार की रात बबीता यादव पत्नी राजेश का परिवार घर में सो रहा था। चोर घर के पीछे का दरवाजा खोल कर अंदर घुस गए और घर में रखा कपड़ा, नथुनी, दो अंगूठी तथा अन्य आभूषण सहित पांच हजार रुपये नकदी उड़ा ले गए। परिवार को सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। थानाध्यक्ष तेज जगन्नाथ सिंह ने बताया कि भेड़ापाकड़ में उर्मिला देवी व मठदामोदरा में राहुल यादव की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद