{"_id":"6035479f8ebc3ee9243f0a73","slug":"one-lakh-lost-in-love-deoria-news-gkp385936012","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के झांसे में गंवाया एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड के झांसे में गंवाया एक लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड के झांसे में गंवाया एक लाख
फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती, पिता के खाते से किया ट्रांसफर
बेटे की हरकत सामने आने पर पिता ने किया माफ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फेसबुक पर हुई दोस्ती के चक्कर में एक युवक ने गर्लफ्रेंड के खाते में एक लाख रुपये पिता के खाते से ट्रांसफर कर दिया। पिता को जब पता चला तो उन्होंने एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र से गुहार लगाई। एसपी ने साइबर सेल से जांच कराई तो घटना का मास्टरमाइंड खाताधारक का बेटा ही निकला तो पिता ने केस दर्ज कराने से इन्कार कर दिया।
सदर कोतवाली निवासी एक रिटायर्ड कर्मचारी के पुत्र की दोस्ती फेसबुक के जरिए किसी युवती से हो गई। दोनों फेसबुक मैसेंजर से आएदिन देर रात तक बातें करते रहे और धीरे-धीरे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए लेकिन मुलाकात नहीं थी। केवल फेसबुक पर ही युवक की चाहत बढ़ती रही, इसी बीच गर्लफ्रेंड ने एक दिन अपने दोस्त से गिफ्ट खरीदने के लिए एक लाख रुपये की डिमांड की तो युवक ने देने का वादा कर दिया। पर युवक के पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी। गर्लफ्रेंड के झांसे में फंसे युवक को युवती की डिमांड को हर हाल में पूरा करना था। इस पर उसने अपने पिता के खाते से ऑनलाइन गर्लफ्रेंड के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद फिर से दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसी बीच खाते से निकले धन की जानकारी मैसेज के जरिए पिता को हुई। उन्होंने घटना के बारे में बेटे को बताया तो उसने चुप्पी साध ली। पिता ने घटना की शिकायत जब पुलिस अधीक्षक से की तो उन्होंने खाते की डिटेल निकलवाई तो सच सामने आ गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक घटना से इन्कार करता रहा लेकिन जब पुलिस ने फेसबुक मैसेंजर और गर्लफ्रेंड का खाता नंबर दिखाया तो उसने सच उगल दिया। अपने पुत्र की हरकत के बारे में पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने खुद ही बेटे को जेल भेजवाने की जगह सुलह करना बेहतर समझा। इसके कारण मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस संबंध में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि पिता ने गुहार लगाई थी। उसने केस दर्ज कराने से मना कर दिया।