फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One died, three injured in accidents

Deoria News: हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 04 Oct 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 04 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
One died, three injured in accidents
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के भाटपार रानी पकड़ी बाबू मार्ग पर दो अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की शाम खामपार थाना क्षेत्र के छपिया के रहने वाले शमसाद पुत्र सुहैब बाइक से भाटपाररानी जा रहा था। जसुई हनुमान मंदिर के समीप किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में लोगों ने उन्हें स्थानीय पीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं बहोरवा के रहने वाले गुलाम हुसैन पुत्र अख्तर, परवेज पुत्र इब्राहिम स्कूटी से जा रहे थे कि भिंगारी के रहने 56 वर्षीय किशुन पुत्र रामचन्द्र की बाईक से आमने-आमने की टक्कर हो गई। दोनों घायल युवकों का पीएचसी पर इलाज हुआ, जबकि किशुन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed