{"_id":"642c73882b53dc493c038def","slug":"one-died-in-road-accident-deoria-news-c-7-1-112284-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत
Wed, 05 Apr 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर भटौली बुजुर्ग खरोह चौराहे के समीप सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मंगलवार शाम मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के खैरटिया निवासी मीना देवी पत्नी लालजी निषाद मंगलवार की शाम चार बजे के करीब भटौली बुजुर्ग चौराहे पर सब्जी खरीदने आई थीं। इस दौरान सड़क पार करते समय गौरी बाजार की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। थोड़ी देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।