फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On whose head the crown, decision today

Deoria News: किसके सिर पर ताज, फैसला आज

Sat, 13 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
On whose head the crown, decision today
आज होगा अध्यक्ष के 172, सदस्य के 1506 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन

जुलूस पर रहेगी पाबंदी, बिना अनुमति के सौ मीटर के दायरे में नहीं रहेगा कोई मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले की दो नगर पालिका सहित 17 नगर निकायों में पड़े करीब साढ़े पांच लाख वोटों की गिनती शनिवार की सुबह शुरू हो जाएगी। सबसे पहले अध्यक्ष और सभासद पद के बैलेट पेपर अलग किए जाएंगे। इसके बाद 50-50 की गड्डी बनाकर वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे की जद में होंगी। शहर में रूट डाइवर्जन भी किया गया है। जुलूस पर पाबंदी लगाई गई है।
चार मई को हुए मतदान के बाद करीब आठ दिनों के इंतजार की घड़ी शनिवार को सुबह समाप्त हो जाएगी। आठ बजे स्ट्रांग रूम से मतपेटी टेबल पर लाकर खोली जाएंगी। इसके बाद एक-एक वोटों की छंटनी के बाद गिनती शुरु होगी। देर शाम तक मैदान में उतरे अध्यक्ष के 172 और सभासद पद सदस्य के 1506 प्रत्याशियों में किसके सिर ताज सजेगा, इसकी घोषणा हो जाने की संभावना है। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में आठ निकाय देवरिया नगर पालिका परिषद, गौरी बाजार, बैतालपुर, बरियारपुर, पथरदेवा, तरकुलावा, हेतिमपुर, रामपुर कारखाना की मतगणना होगी। बाबा राघवदास भगवानदास पीजी काॅलेज बरहज में नगर पालिका गौरा बरहज, भलुअनी, सतासी राज इंटर कालेज रुद्रपुर में रुद्रपर व मदनपुर नगर पंचायत, बलभद्र नारायण इंटर काॅलेज में सलेमपुर, मझौलीराज, लार, भटनी और भाटपाररानी के बीआरडी कृषक इंटर काॅलेज में नगर पंचायत भाटपारानी की मतगणना होगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कुछ वार्डों को छोड़कर अन्य सभी वार्ड में अध्यक्ष और सभासद के एक-एक टेबल होंगे। हर टेबल पर प्रत्याशी के एक-एक एजेंट ही होंगे। यहां 24 घंटे लाइट, चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन
मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। प्रत्याशी, एजेंट, मतगणना कर्मी को साथ में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आरओ के पास मोबाइल फोन होगा। वह सिर्फ मतगणना परिणाम की ऑनलाइन फीडिंग के लिए ओटीपी आने पर ही इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा अन्य किसी कार्य के लिए उसका उपयोग नहीं करेंगे।
---------------
आठ निकायों की महाराज अग्रसेन इंका में होगी मतगणना
देवरिया। मतों की गणना शनिवार की सुबह आठ बजे से 154 टेबलों पर होगी। देवरिया तहसील क्षेत्र की नगर पालिका सहित आठ नगर निकायों के मतों की गणना महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में होगी।
नगर पालिका परिषद देवरिया के 189 बूथों की गणना आठ राउंड में होगी। इसके लिए 48 टेबल लगाए गए हैं। नगर पालिका गौरा बरहज के 49 बूथों की नौ राउंड में 12 टेबलों पर, नगर पंचायत रुद्रपुर के 37 बूथों की आठ राउंड में 10 टेबलों पर, रामपुर कारखाना के 10 बूथों की पांच राउंड में चार टेबलों पर, गौरीबाजार के 12 बूथों की छह राउंड में चार टेबलों पर, भटनी के 19 बूथों की सात राउंड में छह टेबरों पर, भाटपाररानी के 22 बूथों की आठ राउंड में छह टेबलों पर मतों की गणना होगी। सलेमपुर के 28 बूथों की सात राउंड में आठ टेबलों पर, मझौलीराज के 25 बूथों की नौ राउंड में छह टेबलों पर, लार के 38 बूथों की आठ राउंड में 10 टेबलों पर, बरियारपुर के 17 बूथों की नौ राउंड में चार टेबलों पर, पथरदेवा व बैतालपुर के 22-22 बूथों की आठ-आठ राउंड में छह-छह टेबलों पर, तरकुलवा के 24 बूथों की आठ राउंड में छह टेबलों पर, हेतिमपुर के 18 बूथों की नौ राउंड में चार टेबलों पर, मदनपुर के 28 बूथों की सात राउंड में आठ टेबलों पर तथा भलुअनी नगर पंचायत के 25 बूथों के मतों की गिनती नौ राउंड में छह टेबलों पर होगी। संवाद
-----------------
नपा देवरिया के चार वार्डों में अध्यक्ष व सभासद की दो-दो टेबल होगी गणना
देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में नगर पालिका देवरिया के चार वार्डों के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के मतों की गिनती चार टेबलों पर होगी, जिसमें अध्यक्ष के दो व सभासद के दो टेबल होंगे। इसमें वार्ड नंबर 28 रामनाथ देवरिया दक्षिणी, कतरारी (आंशिक), वार्ड नंबर 16 आजाद नगर (आंशिक), वार्ड नंबर 27 गरूलपार (आंशिक), वार्ड नंबर 32 अबूबकर नगर दक्षिणी (आंशिक) शामिल हैं।
-------------------
हर टेबल पर तैनात होंगे पांच कर्मी
जनपद में दो नगर पालिका सहित 17 नगर निकाय के अध्यक्ष और सभासदों के प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती 154 टेबलों पर होगी। इस कार्य में 770 कर्मचारी लगाए गए हैं। हर टेबल पर पांच कर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें मतगणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 110 कर्मी रिवर्ज में हैं।
------------
हर चक्र की गणना के बाद प्रसारित होगी प्रगति, दो-दो घंटे पर परिणाम की होगी घोषणा
देवरिया। नगर निकाय की मतगणना के प्रत्येक चक्र की गणना समाप्त होने पर के तत्काल बाद अध्यक्ष व सभासद के मतगणना की प्रगति ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा दो-दो घंटे के अंतराल में भी मतगणना प्रगति की घोषणा योग सहित व परिणाम की जानकारी दी जाएगी। वहीं मतपेटिकाओं में पाए गए मतपत्रों के संबंध में प्रविष्टियों के पूरा होने के बाद जानकारी रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी उम्मीदवारों के लिए कालम में मतपत्रों की संख्या अंकित करेंगे। इसके बाद हर उम्मीदवार के अवैध और अस्वीकृत मतपत्रों के आंकड़ों का योग किया जाएगा।
------------
इंतजार समाप्त...दोपहर बाद निकायों की चुन ली जाएगी नई सरकार
सबसे पहले रामपुर कारखाना का तो बाद में नगर पालिका देवरिया परिषद का आएगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कम वोट होने के कारण नगर पंचायत रामपुर कारखाना का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। इसके बाद बैतालपुर का आएगा। दोपहर बाद अधिकांश निकायों की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। निकायों को नया अध्यक्ष और सभासद मिल जाएंगे।

नगर पालिका देवरिया में 86903 वोट डाले गए हैं। इसके कारण यहां का परिणाम देर शाम ही आएगा। रामपुर कारखाना में महज 5674 वोट गिने जाने हैं। सबसे कम वोट होने के चलते यहां का परिणाम पहले आएगा। नगर पालिका गौरा बरहज के परिणाम में भी देरी होगी। यहां 25043 वोट गिने जाने हैं। पहले परिणाम आने वालों में बरियारपुर 9316, भाटपाररानी 8331, भटनी 9203, गौरीबाजार में 5783 वोट पड़े हैं। इन जगहों पर दस हजार से कम वोट हैं। इसके चलते गिनती जल्दी हो जाएगी। सलेमपुर में 14003, मझौलीराज में 10693, लार में 15677, भलुअनी में 11822, हेतिमपुर में 11090, बैतालपुर में 12831, रुद्रपुर में 19204, मदनपुर में 12583, तरकुलवा में 119931, पथरदेवा में 10939 वोट की गिनती होनी है।
----------
फैक्ट फाइल- देवरिया जनपद
निकायों की संख्या- दो नगर पालिका, पंद्रह नगर पंचायतें
वार्डों की संख्या- 261
कुल पड़े वोट- 507601
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी- 172
सभासद पद के प्रत्याशी-1506
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed