{"_id":"68d1976c5afc6fde4f0cb160","slug":"on-the-first-day-of-navratri-a-celebration-was-held-for-the-birth-of-a-daughter-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163840-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नवरात्र के पहले दिन बेटी के जन्म पर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नवरात्र के पहले दिन बेटी के जन्म पर मनाया जश्न
Tue, 23 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कस्बे के सुगही वार्ड में नवरात्र के पहले दिन बेटी के जन्म लेने के बाद जब प्रसूता घर अस्पताल से घर पहुंची तो परिवार को लोगों ने जश्न मनाया। मंगल गीत और फूलों की वर्षा कर बेबी का गृह प्रवेश करवाया गया। रिश्तेदारों व परिवार के सदस्यों ने बेटी की आरती उतारकर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार, अष्टभुजा पांडेय की छोटी बहू शिवांगी ने रविवार का सीएचसी में बेटी को जन्म दिया सोमवार को नवरात्र का प्रथम दिन होने के चलते अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बहू शिवांगी बेटी के साथ घर पहुंची तो वहां गाजे-बाजे का साथ परिवार के लोगों ने जमकर जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी गईं। आरती व पूजन के साथ घर में प्रवेश की रस्म पूरी की गई। बेटी के जन्म की खबर सुनकर बड़े दादा धर्मेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय, भोले, मोहित के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। बेटी घर की लक्ष्मी है। संवाद