फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   on died in accident

Deoria News: टैंकर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Mon, 27 Feb 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
on died in accident
बैतालपुर तेल डिपो के पास रात में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवरिया-गोरखपुर मार्ग बैतालपुर तेल डिपो के पास शनिवार की रात में बाइक सवार दो युवक टैंकर की चपेट में आने से घायल हो गए। इसमें से एक युवक की रविवार की भोर में गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गरुणपार मोहल्ले के धोबी टोला निवासी अभिषेक उर्फ अप्पू (20) पुत्र राजेंद्र अपने चचेरे भाई रत्नेश (19) पुत्र योगेंद्र के साथ शनिवार की देर शाम को बाइक से एक तिलक में शामिल होने के लिए गौरीबाजार गए थे। दोनों देर रात को बाइक से घर आ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बैतालपुर डिपो के पास अचानक एक टैंकर घूमने लगा। बाइक सवार इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने रत्नेश को शहर की न्यू काॅलोनी स्थित एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। अभिषेक को गोरखपुर मेंडिकल काॅलेज में परिजनों ने भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed