फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ome died in road accident, twqo injured

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ome died in road accident, twqo injured
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

भलुअनी। क्षेत्र के पकड़ी-भलुअनी मार्ग स्थित बढ़पुरवां गांव के निकट शुक्रवार की भोर में चारपहिया वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

लंगड़ा बाजार में बृहस्पतिवार को बरात आई थी। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव निवासी सिकंदर (20) भी आया हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि द्वारपूजा और जयमाल के बाद सिकंदर गांव के ही दीपक और वीरेंद्र के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकल पड़ा। लोग यह भी बता रहे हैं कि रात अधिक होने के कारण कुछ लोगों ने तीनों को रोकना चाहा। लेकिन, वे मानने को तैयार नहीं हुए और बाइक से घर के लिए निकल लिए। तीनों बढ़पुरवा गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिकंदर की मौत की जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मां रिंकू देवी रह-रह कर बेहोश हो जा रही हैं। जबकि भाई निराला, बहन सपना और रोमा का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। सिकंदर नामक युवक की मौत होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed