फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Oman, Dhruv and Preeti Singh and other participants won gold in Wushu.

Deoria News: वुशू में ओमान, ध्रुव और प्रीति सिंह सहित अन्य प्रतिभागियों ने जीता स्वर्ण

Mon, 04 Sep 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Oman, Dhruv and Preeti Singh and other participants won gold in Wushu.
कान्वेट स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाडी।संवाद
देवरिया। जिला वुशू एसोसिएशन की ओर से पहली जनपद स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जीवन मार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने उत्साह संग हिस्सा लिया। विभिन्न वर्ग में ओमान, ध्रुव, प्रीति सिंह सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपने दमदार खेल से पहला स्थान पाया और स्वर्ण पदक जीता। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर जीवन मार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल प्रथम व डीएनटी पब्लिक स्कूल गौरी बाजार दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों ने उत्साहवर्धन किया। शुरुआत छह से 14 वर्ष के प्रतिभागी वर्ग में हुई। इसमें आराध्या तिवारी ने सृष्टि सिंह को हराकर फाइनल में जगह बनाई। आयुष्मान सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी विजय अग्रवाल को, ओमान श्रीवास्तव ने अभिषेक गुप्ता, ध्रुव अग्रवाल ने दुर्गेश यादव, प्रीति सिंह ने संजना कुमारी, अधिक श्रीवास्तव ने संजय भगत, कान्हा श्रीवास्तव ने अमित को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 14 से 18 वर्ष वर्ग में हरिका रंजन ने कुमारी मधु को, वंशिका सिंह ने खुशनारा खान, बांसुरी पटेल ने कुमारी मीणा, युवराज शाही ने पंकज कुमार, अर्जित साहनी ने अभिषेक सिंह को, वर्तिका ने लक्ष्मी यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता। हैवी वेट वर्ग में किसी अन्य प्रतिभागी के नहीं होने से रिद्धि पांडेय, अफीफा कमर व सक्षम सिंह विजयी घोषित कर दिया गया। 14 से 18 वर्ष में ही श्रीयश त्रिपाठी, आदर्श, राज सोनी, वर्तिका, स्वस्तिक जायसवाल, अरीबा कमर, पुलकित गोयल, ध्रुव अग्रवाल, कार्तिक तिवारी, सार्थक श्रीवास्तव, आदि श्रीवास्तव, असीम सिद्दीकी, कान्हा श्रीवास्तव, अभिजीत यादव को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं इसी वर्ग में प्रणव भगत, विधान श्रीवास्तव, अयान सिंह, मानवी जायसवाल, अविनाश सिंह, मानसजी, मंटू कुमार, लव शाही, अंकुर तिवारी, उज्जवल तिवारी, दुर्गेश सिंह, अभिषेक यादव, आनंद प्रजापति, अरविंद यादव, अजीत गुप्ता को कांस्य पद मिला। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य सिस्टर डेसी ने शुभारंभ किया। समापन सत्र में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने विजेताओं को पदक प्रदान किया। आयोजन समिति के सचिव अनिल कुमार तिवारी, अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, प्रायोजक रोहित छापड़िया, संयुक्त सचिव दीपक, कोषाध्यक्ष अवध किशोर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed