{"_id":"628a7a4eb0857e67a93d0e87","slug":"old-man-died-in-road-accident-deoria-news-gkp437783765","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत से मचा कोहराम
बरहज। नगर स्थित रेलवे पूर्वी क्रासिंग के निकट रामजानकी मार्ग पर रविवार को क्षत-विक्षत अवस्था में वृद्ध का शव मिला। शव की की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव निवासी रामनगीना यादव (62) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि वह सुबह बहन उमा देवी के घर बरछौली जा रहे थे।
सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले कुछ लोगों ने सड़क पर शव देखा। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई वीरेंद्र मौर्य हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता की मौत की जानकारी होने पर इकलौते पुत्र रंभू यादव भी आ गए। सिर में गंभीर चोट के निशान थे और किसी वाहन का पहिया चढ़ जाने के कारण दायां हाथ पिस गया था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा कराया गया है।