फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old man died in accident

Deoria News: ईंट लदी ट्राॅली की चपेट से बुजुर्ग की मौत

Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
old man died in accident
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

सुदामा चौराहा पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामलक्षन। सुदामा चौराहे के पास ईंट लदी ट्राॅली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वह घर से सब्जी खरीदने के लिए निकले थे।

रनिहवा गांव के झगड़ा टोला निवासी श्यामराज (70) सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से सब्जी खरीदने के लिए सुदामा चौराहे पर गए थे। चौराहे पर ईंट लदी ट्राॅली की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एक वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed