फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officials investigated Mahan embankment, gave instructions

Deoria News: महेन तटबंध का अधिकारियों ने किया जांच, दिया निर्देश

Sat, 20 May 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officials investigated Mahan embankment, gave instructions
बरहज महेन तटबंध का निरीक्षण करते अधिकारी संवाद
समय से पूर्व कटान रोधी कार्य पूर्ण करा लें जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। एसडीएम योगेश कुमार ने अधिकारियों के साथ महेन स्थित राप्ती नदी तटबंध का निरीक्षण किया। जहां जिम्मेदारों को बारिश से पूर्व कटान रोधी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। हालांकि पिछले बाढ़ में महेन तटबंध से सटे गांव को जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर करीब 10 मीटर कटान के कारण 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो गई थी।

एसडीएम योगेश कुमार ने बाढ़ खंड विभाग के एक्सईएन नरेंद्र जाडिया आदि के साथ महेन गांव पहुंचे। नदी तटबंध पर अधिकारियों को देख गांव के कुछ लोग भी पहुंच गए। अधिकारियों ने बंधे की स्थिति का जायजा लिया। नरेंद्र जाडिया ने बताया कि मोहरा से महेन तक बंधे का उच्चीकरण, मरम्मत आदि कार्य कराया जा रहा है। एसडीएम ने महेन के निकट कटान क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करा लेने को कहा। मौके पर तहसीलदार अश्वनी कुमार, सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, प्रधान अभय यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed