फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officials investigate illegal sand mining on complaint

Deoria News: मंडलायुक्त से शिकायत पर अधिकारियों ने की अवैध बालू खनन की जांच

Wed, 31 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 31 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Officials investigate illegal sand mining on complaint
बालू खनन की जानकारी लेते अधिकारी संवाद
मैन्युवल पट्टे पर सरयू नदी तट पर मशीन से निकाल रहे बालू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मंडलायुक्त से मेहियवां के पास सरयू नदी तट से अवैध ढंग से बालू खनन किए जाने की शिकायत की गई थी। जिस पर अधिकारियों ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोप है कि मैन्युवल पट्टा के नाम पर मशीन लगाकर बालू निकाला जा रहा है।

दोपहर बाद एसडीएम योगेश कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव और खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा मेहियवां पहुंचे। जहां अधिकारियों ने खनन स्थली और ईद-गिर्द गाड़ियों के पहियों के निशान आदि की जांच की। मौके पर लोगों से खनन किए जाने के बारे में पूछताछ की। लोगों ने कुछ दिन पूर्व बड़ी मशीन लगाकर बालू निकाले जाने के दौरान एक मजदूर के चोटिल होने की जानकारी दी। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश और अभियान के तहत जांच की गई है। रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed