फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officers forgot to restart the buses that were closed during the Corona transition period

Deoria News: कोरोना संक्रमण काल में बंद हुईं बसों का संचालन फिर से करना भूल गए अफसर

Tue, 18 Jul 2023 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Officers forgot to restart the buses that were closed during the Corona transition period
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिले में करीब पांच मार्गों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था, जो अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इस कारण इन मार्गों पर लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।


जिला मुख्यालय से देहात के इलाकों को जोड़ने के लिए देवरिया डिपो से विभिन्न मार्गों के लिए पांच बसों का संचालन कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद हो गया था। इसमें देवरिया- प्रतापपुर मार्ग, रोपन छपरा, सतरवां, बनकटा और करायल है। इन मार्गों पर फिर से शुरू करना अफसर भूल गए है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में बसों की कमी खल रही है। इन मार्गों पर अच्छी खासी तादात में सवारी का भी हर रोज जिला मुख्यालय पर आना-जाना होता है। बसों के बंद होने का फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं। वह अधिक किराया पर सवारियों को ढो रहे हैं। डिपो प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना काल में इन मार्गों बसों का संचालन बंद हुआ था। इन मार्गों पर सवारी कम होने के वजह से अभी तक बसों को संचालन फिर से शुरू नहीं हो पाया है। आने वाले समय में बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed