फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   observer directed to candidates to follow model code of conduct

आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी : प्रेक्षक

Thu, 17 Feb 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
observer directed to candidates to follow model code of conduct
आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी : प्रेक्षक
विज्ञापन

देवरिया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामित प्रेक्षक एसजे चिरु ने बुधवार को प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की। उन्होंने चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने कहा की सभी प्रत्याशी एवं राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग प्रदान करें। यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता पाया जाता है तो सी-विजिल एप के माध्यम से उसकी सूचना तत्काल दर्ज कराएं, अथवा निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर सूचित करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं समयबद्ध कार्यवाही होगी। शिकायतों की मॉनिटरिंग निर्वाचन आयोग स्वयं करता है। उन्होंने राजनीतिक दलों से सुविधा कैंडिडेट एप के अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिस पर प्रत्याशियों के लिए कई सुविधाएं एक साथ उपलब्ध है। इस दौरान आरओ सौरभ सिंह, डीपीओ कृष्णकांत राय, जन अधिकार पार्टी के वीरेंद्र जायसवाल, आम आदमी पार्टी के हरिनारायण चौहान, कांग्रेस पार्टी के वीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय, राजू चौहान, सीपीआई के संजय कुमार, बीएसपी के रामशरण, अभिषेक सिंह, बीजेपी के नवीन सिंह, सपा के श्रीप्रकाश सिंह, भासपा के संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के रजनीकांत श्रीवास्तव सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूथों पर मिली अव्यवस्था, प्रेक्षक ने जताई नाराजगी
फोटो समाचार
जरार मानिक में पुराने भवन का मलबा हटवाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। प्रेक्षक एस जांभी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बरहज और भलुअनी थाना क्षेत्र के बूथों की जांच की। जरार मानिक में पुराने भवन का मलबा देख नाराजगी जताई और एक सप्ताह के अंदर हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने जरार मानिक, सोनाड़ी, चकरा उपाध्याय, बेलडॉड़, लवरछी सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान बूथों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, प्याऊ, शौचालय सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की। प्रेक्षक ने अधिकारियों से समय से पहले मतदान बूथों पर व्यवस्था चाक-चौबंद कराने को कहा। क्षेत्र में प्रेक्षक के घंटों रहने के कारण अधिकारी सर्द मौसम में पसीने-पसीने हो रहे थे। मौके पर निजी सचिव मयंक, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, सीओ देवआनंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, भलुअनी थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र, अखिलेश कुमार, अभय नारायण यादव, शैलेष कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रेक्षक ने बूथों का जाना हाल
फोटो समाचार
बूथों पर व्यवस्था देख संतुष्टी जाहिर की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव के सामान्य प्रेक्षक ने बुधवार को बूथों का जायजा लिया। उन्होंने नगर सहित क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदान के तैयारियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की। स्कूल के प्रधानाध्यापकों को मतदान के पूर्व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।

प्रेक्षक नरेंद्र कुमार डुग्गा नगर सतासी इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां पिंक बूथ बनाया जाना है। उन्होंने बूथों के सामने बूथ नंबर सहित चुनाव डिटेल लिख़ने को कहा। डीएन इंटर कॉलेज और रामजी सहाय पीजी कॉलेज में बिजली, रैंप और शौचालय में सफाई का हाल जाना। मस्जिद वार्ड स्थित बूथ पर प्रेक्षक ने बीएलओ से वोटर लिस्ट के बारे में बात की। कम्पोजिट स्कूल रुद्रपुर प्रथम पर छह बूथों के बारे में हेड मास्टर से बात की। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से मतदान के पहले सफाई ठीक रखने को निर्देशित किया। उन्होंने परिसर से चुनाव चिन्ह से संबंधित सभी सामान हटाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर 2 का रंग रोगन और छात्रों के लिए व्यवस्था देख संतुष्ट दिखे। यहाँ एक रैंप और बढ़ाने को कहा। उन्होंने मदनपुर और जनता इंटर कॉलेज गोला स्थित बूथ का भी निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने कहा कि वर्नेवल और अति संवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण किया जाएगा। मतदान के पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण कराना है। इस अवसर पर तहसीलदार अभय राज, जयंत सिंह, लेखपाल राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed