फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Obscene behavior with student, assault on protest

Deoria News: छात्रा से अश्लील हरकत, विरोध पर मारपीट

Sun, 07 Jan 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Obscene behavior with student, assault on protest
सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस ने शांत कराया मामला
विज्ञापन




खुखुंदू। कॉलेज से लौट रही छात्रा से अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें आरोपी सहित पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस ने विवाद शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बीए में पढ़ाई करती है। आरोप है कि कॉलेज जाते या फिर खुखुंदू से आते समय आए दिन रास्ते में देखकर गांव का एक लड़का फब्तियां कसते हुए अश्लील हरकत करता है। मना करने पर धमकी देता है कि जहां शिकायत करनी है कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा। छात्रा ने इसकी शिकायत भाई से की तो उसने फब्तियां कसने वाले लड़के की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोपी यह बात अपने परिजनों से बताई। फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपी पक्ष का कहना है कि छात्रा पक्ष के लोग बाहरी लड़कों को लेकर दरवाजे पर चढ़ आए और लड़के, मां और बहनों की पिटाई की। जबकि छात्रा पक्ष का कहना है कि अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर आरोपी पक्ष दरवाजे पर चढ़कर मारपीट पर उतारू हो गए थे। 112 पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed