{"_id":"63470527c3ecc27cfc5b54e1","slug":"objections-in-nagar-palika-ward-vistar-deoria-news-gkp4538233145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन में आपत्तियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन में आपत्तियों की भरमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन में आपत्तियों की भरमार
डीएम के पास पहुंच रहीं शिकायतें, मनमानी का लगा रहे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका परिषद वार्डों के परिसीमन पर लोग आपत्तियां जता रहे हैं। शहर के नगर पालिका परिषद में शामिल हुए 23 गांवों के साथ ही बनाए गए 33 वार्डों को लेकर परिसीमन पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। बेतुके तरीके से क्षेत्र का निर्धारण करने की शिकायतें आला अफसरों के पास पहुंच रही हैं।
इस बार नगर पालिका सीमा विस्तार के कारण 25 की जगह नगर पालिका क्षेत्र में आठ वार्ड बढ़े हैं। इसके कारण वार्डों के क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है, जो गांव शामिल किए गए हैं, उनको वार्ड बनाया गया है। अधिक तर गांवों को एक-दूसरे से जोड़कर नए वार्ड का सृजन किया गया है। इसके कारण कुछ ऐसे क्षेत्र हो गए हैं, जिनकी आपस में दूरी काफी अधिक हो गई है।
जबकि दूसरी तरफ पहले से बने वार्डों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है। उनके क्षेत्र भी इधर से उधर हो गए हैं। नए परिसीमन से पूूरा क्षेत्र बदल गया है। नए वार्डों में वोटरों को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं वार्डों के क्रमांक भी बदल गए हैं। इसको लेकर कुछ वार्डों को बेतरतीब परिसीमन होना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ पुराने वार्डों में गली दूसरे वार्ड में शामिल कर लिया गया है। जबकि उसके चारों तरफ दूसरा वार्ड है।
विज्ञापन
कोट
वार्ड में दो गली मानचित्र से गायब कर दी गई है। जबकि मोहल्ले में एक गली में दूसरे वार्ड में मतदाताओं को शामिल किया गया है। जबकि यह नए वार्ड 12 में होना चाहिए था। जबकि उसे वार्ड नंबर बीस में दर्शाया गया है। हमने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
-नितेश सिंह, निवासी वार्ड 12
कोट
मेरे गांव को तीन वार्ड में बांट दिया गया है। जबकि एक वार्ड बन सकता है। इसके कारण मतदाता इधर उधर हो गए हैं। इसे सही किया जाना चाहिए।
-सपना मिश्र, ग्राम प्रधान कतरारी
कोट
परिसीमन गलत तरीके से हुआ है। एक ही गांव को तीन वार्ड में जोड़ दिया गया है। वे वार्ड काफी दूर के हैं। अगल गांवों को वार्ड बनाने की जरूरत है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
-अनिल यादव, कतरारी
कोट
अगर सही तरीके से जनगणना कर परिसीमन किया जाए तो किसी दूसरे वार्ड में गांव को जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इधर से उधर गांव को जोड़कर वार्ड में शामिल किया जाना गलत है।
-अवसाद अंसारी ग्राम प्रधान, परसिया उर्फ खरजरवा
कोट
वार्डों का परिसीमन और रैपिड सर्वे का कार्य किया जा रहा है। मानक के अनुसार वार्ड गठन होता है। सीमा विस्तार में शामिल गांवों को जोड़कर वार्ड बनाया गया है। जब आपत्तियां मांगी जाएंगीं तो उसका निस्तारण भी किया जाएगा।
- रोहित सिंह, ईओ
चार शिक्षक बीएलओ को उप जिला मजिस्ट्रेट ने किया पाबंद
रुद्रपुर। नगर निकाय चुनाव में बीएलओ बनाए गए चार शिक्षक को उप जिला मजिस्ट्रेट ने पाबंद कर दिया है। चारों बूथ लेवल ऑफिसर पर राजस्व निरीक्षक से बदसलूकी करने का आरोप है। मामले को स्वत: संज्ञान में लेते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट ने 14 अक्तूबर को चारों शिक्षकों को न्यायालय में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।
नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए प्राथमिक विद्यालय सरया की अध्यापिका सुशीला देवी को बीएलओ गोला वार्ड, तारासारा के सहायक अध्यापक अमित कुमार गुप्ता को बीएलओ पश्चिमी तिवारी टोला, प्राथमिक विद्यालय बिट्ठलपुर के सहायक अध्यापक प्रकाश सिंह को बीएलओ पकड़ी वार्ड और इंद्रभूषण तिवारी शिक्षामित्र कंपोजिट विद्यालय तारासारा को भरटोला का बीएलओ बनाया गया है।
आरोप है कि राजस्व निरीक्षक जगदीश गुप्ता से चारों बीएलओ ने बदसलूकी की और मारपीट पर आमादा हो गए। घटना को संज्ञान में लेते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट ध्रुव कुमार शुक्ला ने चारों बीएलओ को बुधवार को पाबंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने कहा कि चारों शिक्षकों को एसडीएम कोर्ट में हाजिर होने के लिए बुलावा पत्र भेजा जा रहा है।