फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nursing students staged a protest by blocking the Ram-Janaki Marg.

Deoria News: नर्सिंग छात्रों ने रामजानकी मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nursing students staged a protest by blocking the Ram-Janaki Marg.
नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए सड़क किया जाम ।
देवरिया। क्षेत्र के कुंडौली स्थित श्री साईं कृपा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए रामजानकी मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर क्लीनिकल ड्यूटी, इंटर्नशिप और पढ़ाई से जुड़ी व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। छात्रों की जाम की वजह से लार-कुंडौली मार्ग पर करीब 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन की ओर से एक सितंबर से क्लीनिकल ड्यूटी लगाए जाने की बात कही गई थी मगर 14 सितंबर तक ड्यूटी शुरू नहीं कराई गई। 2022-26 बैच के छात्रों की अब तक इंटर्नशिप भी नहीं कराई गई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में पर्याप्त अध्यापक नहीं हैं। सिर्फ चार अध्यापक कक्षाएं ले रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने कॉलेज की मान्यता को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि संस्थान आईएनसी (इंडियन नर्सिंग काउंसिल) से अप्रूव नहीं है। छात्रों का कॉलेज प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और पढ़ाई से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को समझाने के साथ कॉलेज प्रशासन से बातचीत की और उनकी मांगों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद कॉलेज के एमडी ओपी सिंह ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया कि कॉलेज की आईएनसी मान्यता की प्रक्रिया चल रही है और मार्च 2027 तक इसे पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही छात्रों की क्लीनिकल प्रैक्टिस और इंटर्नशिप एक सप्ताह के भीतर शुरू कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed