फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Not interested in repairing ties

बंधों की मरम्मत में रुचि नहीं

Wed, 22 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 22 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Not interested in repairing ties
मरम्मत नहीं।
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की 16 जून की बैठक में बहुत बड़ा खुलासा हुआ। डिप्लोमाधारी जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंताओं की बैठक में बाढ़ कार्य खंड देवरिया के उच्चाधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए गए। संघ ने उच्चाधिकारियों पर तट बंधों और ड्रेनो की मरम्मत में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया। यहां तक कहा गया कि मरम्मत के नाम पर फर्जी माप करने का माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष ने डिप्लोमाधारी इंजीनियर और सहायक अभियंताओं को फर्जी मेजरमेंट में सहयोग नहीं करने के लिए आगाह किया। अन्यथा कि स्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लेकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने की चेतावनी दी गई। संघ ने कदाचार की जांच में अपने पर सदस्यों की कोई भी मदद करने से इंकार किया है। उल्लेखनीय है कि रुद्रपुर क्षेत्र देवरिया जिले का सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित रहने वाला इलाका है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र के दोआबा और कछार में राप्ती और गोर्रा नदियों से कटान रोकने को करीब 100 किलोमीटर बांध बनाए गए हैं। सिंचाई विभाग इन बंधों की मरम्मत के नाम पर हर साल लाखों रुपया खर्च करता है। लेकिन दूसरे साल बरसात आते ही बंधे जस के तस जर्जर हालात में पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत के नाम पर फर्जी मेजरमेंट का मामला बार बार उठता रहा है। इंजीनियर संघ की बैठक के बाद यह पूरी तरह पुष्ट हो गया । इंजीनियर संघ ने बाकायदे प्रस्ताव की कॉपी प्रदेश संगठन और मंडल के मुख्य अभियंता सहित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजी है। जिसमे स्पष्ट रुप से तटबंधों पर मरम्मत कार्य नहीं होने और फर्जी मापी, फर्जी टीआई बनाने को महौल बनाने का उल्लेख किया गया है।


बैठक के प्रस्ताव की कॉपी अमर उजाला के हाथ लगने के बाद सिंचाई विभाग के अभियंता सकते में आ गए। इस बाबत सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग देवरिया के खंडीय अध्यक्ष संत सुरेमन ने कहा कि बैठक में बंधो पर मरम्मत कार्य नहीं होने पर चिंता जताई गई। फील्ड में काम करने वाले अभियंताओं की भावनाओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। यह संगठन का अंदरुनी मामला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed