फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Non-teaching staff staged a protest.

Deoria News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff staged a protest.
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। वहीं डीआईओएस ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा और कार्यालय में लंबित समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में शिक्षणेत्तर कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कर्मी और रसोइया शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रांतीय मंत्री वेद प्रकाश द्विवेदी ने आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा अर्ह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राजन पांडेय ने प्रबंध समिति में भागीदारी, नियम 22बी के तहत वेतन वृद्धि, 300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण तथा चतुर्थ श्रेणी से लिपिक पदोन्नति में ट्रिपल सी की अनिवार्यता समाप्त करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं, कृष्ण कुमार प्रजापति और दिवाकर पांडेय ने 2005 के बाद नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन देने और उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रपति व राज्य पुरस्कार देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने, आउटसोर्सिंग कर्मियों का नियमितीकरण, कोरोना काल में रोके गए भत्ते व अवशेषों का भुगतान करने, पदोन्नति पर वेतन वृद्धि का लाभ देन की मांग किया।

प्रदर्शन को मंत्री राजीव कुमार गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, घनश्याम यादव, अवनीश श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री मो शकील वारसी, दिनेश भूषण सिंह, अशोक मिश्रा, संजय कुमार सिंह माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed