{"_id":"c8dc2bda8d6be92a4bef76c70f6711ac","slug":"nomination-today-at-the-headquarters-of-the-block-to-be-sold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालयों में आज से बिकेंगे नामांकन-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालयों में आज से बिकेंगे नामांकन-पत्र
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री एक फरवरी से शुरू होगी। पांच फरवरी को दिन में 11 बजे तक नामांकन पत्र खरीद सकते हैं।
नकद भुगतान कर कोई भी नामांकन पत्र हासिल कर सकता है। नामांकन पत्रों का दाखिला पांच फरवरी को दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।
जिले में 16 विकास खंड हैं। ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन पत्रों का दाखिला और मतदान समेत अन्य चुनावी काम ब्लॉक मुख्यालयों पर संपन्न होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व राजकेश्वर ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए तैयारियां हो चुकी हैं।
चुनाव को संपन्न कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री एक फरवरी को दिन में 10 बजे से शुरू होगी।
कोई भी व्यक्ति पांच फरवरी को दिन में 11 बजे तक नामांकन पत्र खरीद सकता है।
नामांकन पत्र के लिए सामान्य वर्ग को 800 रुपया अदा करना होगा, जबकि महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जन जानि, अनुसूचित जन जाति महिला के लिए 400 रुपये कीमत तय की गई है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय में काउंटर से नकद भुगतान के बाद नामांकन पत्र प्रदान किया जाएगा।