फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No water in canals of agriculture minister's area, farmers worried

Deoria News: कृषि मंत्री के क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं, किसान परेशान

Sun, 27 Jul 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
No water in canals of agriculture minister's area, farmers worried
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के क्षेत्र में नहरें पानी को तरस रही हैं। इस साल अच्छी बारिश की मौसम विभाग की भविष्यवाणी फिलहाल गलत साबित हो रही है। ऐसे में फसलें सूख रही हैं। किसान परेशान हैं। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा हुआ है। अधिकतर नहरें झाड़-झंझाड़ से पटी हैं। कई राजवाहों, मुख्य नहरों और माइनरों में पानी नहीं है। जिन नहरों में पानी है, उसमें भी मात्रा कम है, इसलिए पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा। कुछ नहरों में पानी टेल तक जैसे-तैसे ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने इस साल अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की थी, मगर मौसम की बेरुखी ने इसे गलत साबित कर दिया। अपनी गाढ़ी कमाई खेतों में लगाकर किसान फसल सूखते देखकर परेशान हैं। मुंडेरा उर्फ, देउरवा, हरियापार, मदरापाली माइनर में भी पानी नहीं है। नौतन हथियागढ़ गांव के रमेश यादव, कन्हैया लाल यादव, शंकर, पिंटू, शाहजहांपुर के सहोदरपट्टी गांव के मनोज सिंह, बृजेश, हेमंत पाल, जयगोविंद यादव आदि का कहना है कि बारिश नहीं होने से फसल सुख रही है। ऐसे में नहर भी दगा दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed