{"_id":"660b0ad7e182408821019714","slug":"no-location-of-a-person-after-6-days-deoria-news-c-208-1-deo1004-122484-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर से निकला व्यक्ति छह दिन बाद भी नहीं पहुंचा ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर से निकला व्यक्ति छह दिन बाद भी नहीं पहुंचा ऑफिस
Tue, 02 Apr 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
कानपुर एफसीआई के कर्मचारी हैं जलेश्वर प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। क्षेत्र के सरौरा धूमनगर के रहने वाले जलेश्वर प्रसाद अपनी ड्यूटी पर निकले, लेकिन वह छह दिन बाद भी कानपुर अपने ऑफिस नहीं पहुंचे। परिजनों ने गांव से लेकर कानपुर तक पता किया, लेकिन वह नहीं मिले। परिजनों ने बरियारपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा धूमनगर के रहने वाले जलेश्वर प्रसाद एफसीआई विभाग के चानदारी कानपुर में सरकारी कर्मचारी हैं। वह होली में घर आए थे। छुट्टी बिताने के बाद अपने काम पर लौटने के लिए बुधवार को घर से वह अपने नाती पवन कुमार के साथ कानपुर जाने के लिए देवरिया स्टेशन पहुंचे। वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने के बाद पवन घर चले आए। कुछ घंटे बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और परिजन से उनकी बात नहीं हो पाई। परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह तक जलेश्वर प्रसाद का कोई समाचार नहीं मिलने पर परेशान होकर कानपुर पहुंच गए और आफिस से लेकर घर तक पता किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रविवार को सुनील प्रसाद ने अपने बाबा जलेश्वर प्रसाद की गुमशुदगी की सूचना बरियारपुर थाने में देकर उसको खोजने की मांग की है।
बरियारपुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन पीड़ित को तहरीर जीआरपी देवरिया को देनी चाहिए।