{"_id":"6622e8de41ee57dbe80d2a64","slug":"no-buses-for-delhi-route-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-123730-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिल्ली रूट पर रोडवेज ने लगाया ब्रेक, बसों की कमी का दिखने लगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिल्ली रूट पर रोडवेज ने लगाया ब्रेक, बसों की कमी का दिखने लगा असर
Sat, 20 Apr 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
...फोटो समाचार-
परिवहन निगम की 38 बसों के चुनावी ड्यूटी में भेजने से यात्रियों की बढ़ रहीं मुश्किलें, बसों में खड़े होकर करनी पड़ रही यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज ने दिल्ली जाने वाली अपनी सेवाओं पर रोक लगा दी है। इससे इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को अब गोरखपुर, लखनऊ जाकर बसें पकड़नी पड़ेंगी। बसों की किल्लत के चलते देवरिया डिपो के जिम्मेदारों ने यह निर्णय लिया है। अब केवल गोरखपुर परिक्षेत्र से लखनऊ व वाराणसी परिक्षेत्र तक ही बसें संचालित की जाएंगी।
देवरिया डिपो की अच्छी कंडीशन वाली कुल 38 बसों के चुनावी ड्यूटी में चले जाने का खामियाजा लंबी दूरी में दिल्ली जाने वाले एवं लोकल रूटों के यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। अच्छी बसें नहीं होने के चलते दिल्ली जाने वाली सभी नौ बसों पर ब्रेक लगा दिया गया है। केवल लखनऊ रूट पर चार, जिसमें दो राजधानी एक्सप्रेस हैं एवं डिपो से सुबह आठ व नौ बजे निकलती हैं। वहीं, कानपुर रूट पर पांच बसें भेजी जा रही हैं। पहले भी इन रूटों पर इतनी ही संख्या में बसें चलती रही हैं।
नए निर्णय से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब गोरखपुर या लखनऊ जाकर बस पकड़नी पड़ रही है। बस बदलने के चक्कर में उन्हें बार-बार सामान चढ़वाना, उतरवाना पड़ता है। 25 अप्रैल को दिल्ली जाने वाले व्यापारी संजीव जायसवाल ने बताया कि बदले हालात में अब वह ट्रेन में तत्काल टिकट के लिए प्रयास करेंगे। नहीं मिलने पर गोरखपुर या लखनऊ से बस पकड़ेंगे।
विज्ञापन
लग्न से बसों में बढ़ी भीड़, खड़े होकर यात्रा करना मजबूरी
लग्न के चलते इधर बसों में एकाएक भीड़ बढ़ गई है। चाहे सुबह हो या दोपहर या शाम लोकल रूटों पर अनुबंधित बसों में सीटें फुल हो जा रही हैं। ऐसे में इंतजार के बजाय और बसों की किल्लत के चलते यात्री खड़े होकर ही बस में यात्रा करना बेहतर समझ रहे हैं। रोडवेज परिसर में शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे लार, बरहज, बड़हलगंज, कसया, पडरौना आदि जगहों पर जाने के लिए यात्री अधिक और बस कम दिखीं। सलेमपुर से आने वाली कई बसें उधर से ही गोरखपुर के यात्री होने के चलते रोडवेज परिसर में आने के बजाय सीधे गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं।
चुनाव ड्यूटी में नई बसों को ही भेजने के हैं निर्देश
चुनाव ड्यूटी में जो बसें जाएगी, निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि नई व अच्छी कंडीशन वाली बसों को ही लगाया जाए। ताकि सुरक्षा बलों, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड्स को ले जाने के दौरान रास्ते में इन्हें तकनीकी खराबी सहित अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े। इन बसों के लिए आयोग की ओर से हर दिन का करीब 27 हजार रुपये किराया भी निर्धारित है। देवरिया डिपो में अब तक कुल 38 बसें 40 दिन के लिए चुनाव ड्यूटी में भेजी गई हैं।
वर्जन
अच्छी कंडीशन वाली बसों के चुनावी ड्यूटी में चले जाने से दिल्ली रूट पर डिपो से बसों का संचालन स्थगित रखने का फैसला किया गया है। दिल्ली रूट पर चलने वाली सभी बसें नई व बेहतर अवस्था वाली हैं, इन्हीं बसों को लोकसभा चुनाव ड्यूटी में दिया गया है। वापसी के बाद ही अब दिल्ली रूट पर पुन: इनका संचालन होगा। अभी केवल लखनऊ, कानपुर व वाराणसी तक ही बसें संचालित की जा रही हैं। लोकल रूटों पर लग्न के चलते भीड़ ज्यादा हो रही है, अनुबंधित बसों को इन रूटों पर चलाया जा रहा है।
-मो.इरफान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक