फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No arrest made in knife attack on Prabhu

Deoria News: चाकू से प्रभु पर हुए हमले में नहीं हुई गिरफ्तारी

Sun, 18 Feb 2024 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
No arrest made in knife attack on Prabhu
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के देवरिया दुबे में आपसी कहासुनी को लेकर हुए हमले का मामला
विज्ञापन

-पुलिस बोली सभी आरोपी घर छोड़कर चल रहे फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के देवरिया दुबे में तीन दिन पहले कहासुनी को लेकर प्रभु पर हुए चाकू से हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई सिर्फ केस दर्ज करने तक सिमटी है। अब तक पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
पुलिस का कहना है कि दबिश दी जा रही है, लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। सर्विलांस के जरिये लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, चोटिल प्रभु का अभी भी मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के देवरिया दुबे निवासी नगीना शाह को तीन दिन पहले आपसी कहासुनी को लेकर पड़ोस से विवाद हुआ। पड़ोसियों ने नगीना और उनकी शादीशुदा बेटी फूलमाला देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। अभी मामला शांत नहीं हुआ तब-तक फिर से पड़ोसियों ने उनके बेटे प्रभु शाह को दरवाजे पर चढ़कर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच हमलावरों में से किसी ने प्रभु के सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद मौके से हमलावर भाग निकले। प्रभु को आसपास के लोगों के सहयोग से परिजन एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने फूलमाला देवी की तहरीर पर गांव के अरविंद, अश्वनी, सुनीता देवी और प्रद्युम्न के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ करने की बात कह रही है। हालांकि अबतक पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी घटना के बाद से ही घर छोड़कर फरार चल रहे है।

वैसे सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे है। जल्द ही आरोपियों का लोकेशन ट्रेस उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed