{"_id":"67a90918ee3a1e234c0cd4a0","slug":"no-action-taken-in-case-of-jewelery-theft-appeal-to-dm-deoria-news-c-208-1-deo1004-146811-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जेवर चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं, डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जेवर चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं, डीएम से लगाई गुहार
Sun, 02 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना के गोविंदपुर निवासी अधिवक्ता आनंद प्रकाश चौरसिया ने बेटे के सगाई के दिन मैरेज हाल से चोरी गए गहनों की बरामदगी नहीं होने व कार्रवाई नहीं होने पर डीएम दिव्या मित्तल को आवेदन सौंपा है। उन्होंने इसकी एक प्रतिलिपि सीएम व राज्यपाल को भेजा है। उन्होंने आवेदन में 11 फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर 12 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।
डीएम को दिए गए आवेदन में आनंद प्रकाश चौरसिया ने कहा है कि 18 जनवरी को मेरे पुत्र की सगाई शहर के रुद्रपुर रोड स्थित नीलम महल मैरेज हाल में हो रही थी। इसी दौरान मैरेज हाल के मालिक के साजिश के तहत कमरे की खिड़की को खोलकर एक व्यक्ति द्वारा जेवरात चुरा ले गया। सीसी टीवी फुटेज में स्पष्ट रुप से दिख भी रहा है। इसके बाद कोतवाली पुलिस से लेकर एसपी विक्रांत वीर को कई बार आवेदन दिया, लेकिन कोतवाली पुलिस ने सिर्फ मुकदमा दर्ज कर मामले में कोरमपूर्ति कर लिया।