फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine prisoners released on parole capture quarantine ward

गोरखपुर में पैरोल पर रिहा नौ कैदियों का क्वारंटीन वार्ड पर कब्जा

Fri, 03 Apr 2020 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nine prisoners released on parole capture quarantine ward
जेल से पैरोल पर रिहा होकर बुधवार देसही देवरिया गांव में पहुंचे कैदी - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को जिला जेल से पैरोल पर रिहा होकर आए नौ कैदी देर रात गांव में चक्कर काटते विद्यालय पर बने क्वारंटीन वार्ड में पहुंच गए। वहां बाहर से आकर रह रहे लोगों को भगाकर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन


एक साथ नौ कैदियों के इस कारनामे से गांव में अफरातफरी मच गई। सभी कैदी बाहर के हैं। प्रधान ने इसकी शिकायत सीओ से की। इससे देर रात तक गांव के लोग सहमे रहे।
विज्ञापन


देसही देवरिया गांव में बुधवार की देर रात जिला जेल से पैरोल पर रिहा हुए नौ कैदियों का झुंड पहुंचा। वे गांव में रहने की जिद करने लगे। बीआरसी विद्यालय में बने क्वारंटीन वार्ड में जाकर वहां रह रहे लोगों को जबरन भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान रमेश प्रताप राव मौके पर पहुंचकर उन्हें किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद वह सभी स्थानीय चौराहे पर आकर जम गए।

कुछ देर बाद गांव के एक शख्स ने अपने घर उन्हें रहने की जगह दी। इस पर लोग नाराज हो गए। वह नहीं चाहते थे कि ऐसे माहौल में कैदी गांव में रहें। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह सभी जिला जेल से पैरोह पर रिहा हुए हैं और क्षेत्र के एक कैदी की मदद से भटक कर यहां तक आ पहुंचे हैं। उन्हें हाइवे पर साधन पकड़ने जाना है।


देर रात भोजन करने के बाद एक गाड़ी से पुलिस ने सभी को हाइवे कुशीनगर सीमा पर छोड़ दिया। इस बावत इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि पैरोह पर रिहा होने के बाद कैदी राह भटकर पैदल देसही गांव में पहुंच गए थे। सभी को हेतिमपुर हाइवे पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed