{"_id":"6a8de7841d2e5f0fe606b26b","slug":"nihal-wins-gold-in-divisional-wrestling-deoria-news-c-208-1-deo1013-190108-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मंडलीय कुश्ती में निहाल ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मंडलीय कुश्ती में निहाल ने जीता स्वर्ण
Wed, 26 Aug 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मईल। स्थानीय गांव के निवासी एवं आरपीएफ जवान जितेंद्र यादव के पुत्र निहाल ने लखीमपुर में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंडर-14 बालक वर्ग की 57 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में निहाल ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उन्होंने आगामी 30 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। निहाल की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने जीत पर उसे बधाई दी है। संवाद