{"_id":"6517b03d86ece73bb70b2265","slug":"newly-married-woman-murdered-by-cutting-her-torso-and-legs-in-deoria-2023-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: नवविवाहिता का धड़ और पैर काटकर की हत्या, गद्दे में लपेटकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: नवविवाहिता का धड़ और पैर काटकर की हत्या, गद्दे में लपेटकर फेंका
Sat, 30 Sep 2023 12:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:08 PM IST
सार
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि बरहज तहसील क्षेत्र के हरनहीं-सोनाड़ी मार्ग पर शनिवार की सुबह जोगिया मोड़ पर धान के खेत में नवविवाहिता का धड़ और पैर काटकर गद्दे में लपेटकर नायलान की डोरी से बांधकर रखा मिला। शव का पहचान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरहज थाना क्षेत्र के हरनही-सोनाड़ी मार्ग पर शनिवार की धान के खेत में नवविवाहिता का धड़ और पैर काटकर हत्या कर गद्दे में लपेटकर रस्सी से बांधकर रखा मिला। जबकि पास में काले रंग के दो ट्राली बैग में कुछ सामान भी रखे हुए थे। शव मिलने की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बार्डर सीमा होने के कारण जानकारी होने पर मदनपुर और भलुअनी पुलिस भी पहुंच गई। भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने घटना का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो सका था।
विज्ञापन
शनिवार तड़के सुबह हरनही-सोनाड़ी मार्ग पर टहलने निकले कुछ लोगों ने पुलिया के निकट धान के खेत में नायलान की डोरी से बंधा गद्दा और उसके पास रखा दो बैग देखा। खेत में लावारिस हाल में पड़े गद्दे में लगा खून देख लोग शोर मचाने लगे। जिसे सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पेशेवर बदमाशों ने नहीं, रिश्तेदार को फंसाने के लिए मऊ वासी ने मांगी थी डॉक्टर से रंगदारी
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी होने पर मदनपुर थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी और भलुअनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गद्दे के बीच महिला का धड़ और उसके दोनों कटे पैर रखे हुए थे। जबकि चेहरे पर भी जख्म के निशान थे।
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: हमसफर समेत 110 ट्रेनों का समय बदला, जानिए प्रमुख रेलगाड़ियों के शेड्यूल
फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। महिला की नृशंस हत्या और मिले शव को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि नायलान की डोरी से लिपटा गद्दे में महिला का शव बरामद हुआ है। शिनाख्त कराई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: हमसफर समेत 110 ट्रेनों का समय बदला, जानिए प्रमुख रेलगाड़ियों के शेड्यूल
फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। महिला की नृशंस हत्या और मिले शव को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि नायलान की डोरी से लिपटा गद्दे में महिला का शव बरामद हुआ है। शिनाख्त कराई जा रही है।