फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new corona positive case nill, corona curfew only on sunday

एक भी नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव, अब कोरोना कर्फ्यू सिर्फ रविवार को

Sat, 14 Aug 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
new corona positive case nill, corona curfew only on sunday
एक भी नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव, अब कोरोना कर्फ्यू सिर्फ रविवार को
विज्ञापन

देवरिया। शुक्रवार को भी कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। संक्रमितों की संख्या 20212 हो चुकी है, जबकि 19992 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस अब दो रह गए हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
अब सोमवार से शनिवार तक प्रात: छह से रात दस बजे तक गतिविधियां कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार संचालित होंगी। रविवार साप्ताहिक बंदी को कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। गतिविधियों के संचालन में मॉस्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य होगा। डीएम आशुतोष निरंजन ने यह जानकारी देते हुए कोविड-19 को देखते हुए शासन के दिशा-निर्देश का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

12141 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जिले में शुक्रवार को 83 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 12840 के सापेेक्ष 12141 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा। इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 7631, बुजुर्ग 833 तथा 45 वर्ष से ऊपर उम्र के 2113 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 1564 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed